Home मछली पालन JMI: जामिया मिल्लिया में हायर एजुकेशन यूजी और पीजी में डिप्लोमा व इन नए सर्टिफिकेट कोर्स का मौका
मछली पालन

JMI: जामिया मिल्लिया में हायर एजुकेशन यूजी और पीजी में डिप्लोमा व इन नए सर्टिफिकेट कोर्स का मौका

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन लेना चाहते हैं तो फिर ये आर्टिकल आपके लिए हैं. असल में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के डिस्टेंस और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (CDOE) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं. यानि आप एडमिशन लेना चाहते हैं तो देर न करिए. कहीं मौका हाथ से निकल न जाए. इस संबंध में कुलपति प्रो. मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद अहताब आलम रिजवी और सीडीओई के डीन प्रो. एम. मोशाहिद आलम रिजवी ने प्रोस्पेक्टस भी जारी कर दिया है.

प्रोस्पेक्टस जारी करने के बाद अफसरों ने बताया कि अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट पर मिल सकती है.

किन UG कोर्स में मिलेगा एडमिशन
जानकारी के लिए मुताबिक यूजी कोर्स में बी.एड., बी.ए., बीसीआईबीएफ, बी.कॉम और बीबीए में एडमिशन ले सकते हैं.

PG कोर्स के कोर्स क्या हैं
वहीं पीजी कोर्स में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, इस्लामी अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन समाजशास्त्र, वाणिज्य, एमबीए और एमए में दाखिला लिया जा सकता है.

डिप्लोमा कोर्स के बारे में जानें
गाइडेंस एंड काउंसलिंग, जिओ-इन्फोर्मेटिक्स, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस, इंटरनेशनल रिलेशन एंड गवर्नेस, एजुकेशनल मीडिया प्रोडक्शन, मास मीडिया और टैक्सेशन में एडमिशन मिलेगा.

नए सर्टिफिकेट कोर्स
जानकारी के मुताबिक दो नए कार्यक्रम भी इस साल से शुरू होंगे.

31 अगस्त तक बिना परीक्षा वाले कोर्स में आवेदनः बिना प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है.

वहीं, प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स में आवेदन 21 अगस्त तक किए जा सकेंगे.

उम्मीदवार www. jmicoe.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वर्तमान में CDOE में 20 हजार से ज्यादा छात्र नामांकित हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...