नई दिल्ली. क्या आप भी सरकार की नौकरी की तलाश में हैं और आपका जवाब हां है तो फिर आपके लिए एक बेहतरीन मौमका हिमाचल प्रदेश में आया है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती निकाली है. आयोग की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवार hprca.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यदि आप खुद को इस नौकरी के लिए योग्य समझते हैं तो फिर देर न करिए इस नौकरी को पाने के लिए आनलाइन आवेदन करिए और अपना कॅरियर बना लीजिए.
शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हो, 2 वर्षीय जेबीटी या डीएलएड होना चाहिए.
यहां पढ़ें डिटेल
4 वर्षीय बीएलएड 50 फीसद अंकों के साथ, या 2 वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन 50 फीसद अंकों के साथ भी मान्य है.
या ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 वर्षीय जेबीटी, डीएलएड होना चाहिए.
जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके हैं, उनके लिए न्यूनतम 55 फीसद अंकों के साथ 3 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड की डिग्री होना चाहिए.
12वीं में 45 फीसद अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका कोर्स NCTE नियम 2002 के अनुसार हो.
HPBOSE धर्मशाला या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास होना जरूरी है.
आयु सीमा की बात करें न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए.
आरक्षित वर्गों (जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन आदि) को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस के साथ 700 रुपए प्रोसेसिंग फीस भी देना चाहिए.
ऑफिशियल वेबसाइट पर करें आवेदन
hprca.hp.gov.in पर जाएं. होम पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन करने के बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें.
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। ऑनलाइन फीस जमा करें. फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें.
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर है.










