Home पशुपालन Gir Cow Farming : बेहद फायदे का सौदा है गिर गाय, यहां जानिए अच्छी कीमत के लिए क्या करें पशु पालक
पशुपालन

Gir Cow Farming : बेहद फायदे का सौदा है गिर गाय, यहां जानिए अच्छी कीमत के लिए क्या करें पशु पालक

gir cow price
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन का फायदा सबसे ज्यादा दूध उत्पादन पर टिका होता है. पशु जितना ज्यादा दूध उत्पादन करता है, पशुपालक को उतना ही ज्यादा लाभ मिलता है. अगर आप गिर गाय को पाल रहे हैं तो यह एक बेहतर सौदा साबित हो सकती है. गिर गाय की कीमत किस तरह तय होती है, इसको लेकर बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो बता दें कि गिर गाय की कीमत उसके ब्यात, दूध, गाभिन जैसी चीजों पर निर्भर करती है.

गिर गाय का प्राइस उसकी उम्र पर निर्भर करता है. अगर गिर गाय 3 साल की है और पहली बार गाभिन हुई है तो इसकी कीमत 50 से 60 हजार तक लगती है. अगर गिर गाय 3 साल की है और गाभिन नहीं हुई तो इसकी कीमत 30 से 40 हजार रुपये के बीच मिलती है. गिर गाय की कीमत उसके दूध पर निर्भर करती है. उदाहरण के लिए गिर गाय अगर 10 से 12 लीटर दूध देती है तो 75 हजार रुपये तक हो सकती है.

90 हजार हो जाती है कीमत: ब्यात के आधार पर गिर गाय की कीमत नहीं तय होती है. अगर गिर गाय दूसरे तीसरे ब्यात में है तो उसकी कीमत ज्यादा होती है. उदाहरण के तौर पर अगर गिर गाय दूसरे ब्यात में है और 11 लीटर दूध दे रही है तो उसकी कीमत 80 से 85 हजार रुपये हो सकती है. गिर गाय के साथ बछड़ा या बछड़ी है तो यह भी गिर गाय की कीमत पर असर डाल सकती है. अगर गिर गाय दूसरे ब्यात में 11 लीटर दूध दे रही है और उसके साथ बछड़ी है तो उसकी कीमत 90 हजार के पार हो जाएगी.

60 से लेकर 200 रुपये में बिकता है दूध: गिर गाय कितने दिन तक दूध देती है, यह बात भी उसकी कीमत में फर्क लाती है. अमूमन एक गिर गाय 9 से 10 महीने तक दूध देती है. 100 फीसदी शुद्ध गाय का प्राइस भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा यह गुजरात में ज्यादा पाई जाती है और वहां का वातावरण के लिए अनुकूल भी माना जाता है. ऐसे में गिर गाय की कीमत गुजरात में ज्यादा होती है. गिर गाय 1 दिन में 30 से 80 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. गिर गाय अधिकतम 80 लीटर दूध दे सकती है. गाय का दूध 60 रुपये से लेकर 200 रुपए लीटर बिकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...