Home पशुपालन Animal Husbandry: अपनी गाय-भैंस को खिलाएं ये 4 देसी चीजें, मोटा-तगड़ा हो जाएगा आपका मवेशी
पशुपालन

Animal Husbandry: अपनी गाय-भैंस को खिलाएं ये 4 देसी चीजें, मोटा-तगड़ा हो जाएगा आपका मवेशी

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर पशु स्वस्थ और तंदुरुस्त है तो न केवल ज्यादा समय तक जीवित रहता है, बल्कि उसकी दूध उत्पादन क्षमता भी ज्यादा होती है. यही नहीं एक दुबली-पतली गाय या भैंस में बीमारी का खतरा भी जल्दी रहता है. यही वजह है कि अक्सर पशुपालक ऐसे आहार चारे के बारे में जानना चाहते हैं, जिसे पशुओं को दिया जाए और वह स्वस्थ और हेल्दी रहें. इससे उनकी गाय और भैंस मोटी तगड़ी हो जाएगी. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी गाय भैंस को मोटी तगड़ी कर सकते हैं.

गाय और भैंस को क्या ऐसा खिलाया जाए, जिससे उनके शरीर की तमाम जरूरत पूरी हो जाए और वह मोटी तगड़ी नजर आएं. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन भी करें. क्योंकि शारीरिक रूप से मजबूत इंसान हो या फिर दोनों ही ज्यादा मेहनत करने में सक्षम होते हैं. यही नहीं शारीरिक रूप से मजबूत पशुओं के जरिए खाद्य सामग्री गुणवत्ता भी बेहतर होती है. इसलिए पशुपालक भाइयों के लिए जरूरी है कि वह अपनी गाय−भैंस को मोटा तगड़ा बनाएं.

पशुओं के लिए बाई फैट देंः गाय-भैंस को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए और उनकी क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बाई फैट देना फायदेमंद होता है. यह ऐसा पशु का आहार है, जो आपको आपके आसपास की कई दुकान में मिल जाता है. बाईफैट को आप अच्छी तरह से रोस्ट करके अपनी गाय भैंस को नियमित रूप से दे सकते हैं. शुरुआत में बाई फैट केवल रोजाना 100 ग्राम ही देना चाहिए. बाद में इसकी मात्रा 600 ग्राम तक कर देनी चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि बाई फैट देने के कुछ समय बाद गाय और भैंस शारीरिक रूप से मजबूत और मोटी तगड़ी होने लगती हैं. इसके अलावा पशु को रोजाना देने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है.

गाय भैंस को बिनौला खिलाएंः अक्सर पशुपालक को किस कहते हैं कि हरियाणा की गाय और भैंस मोटी और तगड़ी होती हैं. इसके अलावा वहां के पशु की त्वचा भी चमकदार होती है. ऐसा इसलिए होता है कि हरियाणा के लोग अपनी गाय-भैंस को बिनौला खिलाते हैं. आप भी भैंस और गाय को मोटी और तगड़ी करने के लिए बिनौला खिला सकते हैं. ध्यान रहे कि किसी भी हाल में पशु को कच्चा बिनौला न खिलाएं. ऐसा करने से पशु की तबीयत बिगड़ सकती है. बिनौला भी रोस्ट करके या फिर अच्छी तरह से पका के खिलाएं. अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो इसके कुछ समय बाद ही गाय−भैंस अच्छी और तंदुरुस्त हो जाएंगी.

सोयाबीन खिलाना है बेहतरः किसान और पशुपालक भाई अपनी गाय और भैंस को बाईफैट और बिनोला नहीं दे पा रहे हैं तो उन्हें सोयाबीन खाने को दे सकते हैं. बता दें कि सोयाबीन किसी भी साधारण दुकान में मिल जाती है. सोयाबीन को रोजाना पशु को अच्छी तरह रोस्ट करके खिलाएं. आप पशु में गाय भैंस को केवल 100 ग्राम ही सोयाबीन खिलाएं. शुरू में धीरे-धीरे उन्हें खिलाया जाए. इसके बाद मात्रा अधिक कर दें. ऐसा करने से गाय और भैंस मोटी ताजी हो जाएंगी.

सरसों का तेल भी है अच्छा विकल्प− गाय और भैंस को तगड़ा करने का सबसे बेहतर और आसान तरीका है कि आप उसे सरसों के तेल के साथ दाना और चारा दें. अगर रोजाना सुबह शाम सरसों का तेल और दाना देते हैं तो इससे पशु में शारीरिक बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा सेवन से पशु जल्दी मोटा तगड़ा हो जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...