Home डेयरी Dairy Farming : दूध बढ़ाने के लिए अपनाएं ये खुराक, बाल्टी भर देगा आपका पशु, बंपर होगी कमाई
डेयरी

Dairy Farming : दूध बढ़ाने के लिए अपनाएं ये खुराक, बाल्टी भर देगा आपका पशु, बंपर होगी कमाई

गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए.
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. किसान अब फसल के साथ पशु पालन कर रहे हैं. दूध की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. पशुओं के दूध से अच्छी खासी आमदनी होती है. अक्सर पशु के दूध की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए किस कोशिश करते रहते हैं. कई बार तो पशुपालक दूध बढ़ाने के लिए पशु को इंजेक्शन या दवाएं भी देने लगते हैं. हालांकि यह सही उपाय नहीं है. इस वजह से दूध की मात्रा तो बढ़ जाती है लेकिन इसका विपरीत असर पशु की प्रजनन क्षमता पर होता है. पशुपालक की यही गलती पशुओं को पूरी तरह से बांझ भी बन सकती है.

इसलिए पशु पालन करने वाले किसानों के सामने यह परेशानी रहती है कि वह किस तरह से प्रोडक्शन बढ़ाएं. आपको इस आर्टिकल में हम दूध बढ़ाने की खुराक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. अगर आप डेयरी उद्योग से जुड़े हुए हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का है. आईए जानते हैं कौन सी खुराक पशुओं को दी जाए कि उनकी दूध देने की क्षमता बढ़ जाए.

महीनाभर गाय को ये सामग्री देंः बात की जाए गाय के दूध उत्पादन बढ़ाने की तो किसान भाई गाय के दूध बढ़ाने के लिए कुछ देसी खाद्य सामग्री का विकल्प चुन सकते हैं. इसमें कुछ की सूची हम आपको नीचे बता रहे हैं. ये जानकारी पूरे महीने में इस्तेमाल के लिए बताई जा रही है. पशु को 1 दिन में इस मात्रा में यह चीज देना गलत होगा. आप महीने भर अपने पशुओं को यह दे सकते हैं.

दलिया ठंडा करके पशुओं को देंः गाय के दूध को बढ़ाने के लिए वैदिक खुराक में आप उन्हें तारामीरा, सरसों, जौ, गेहूं, कपास के बिनौले, चने का छिलका और मीठा सोडा आदि पीसकर दे सकते हैं. इसके अलावा इनका दलिया बनाकर ठंडा करके पशु को दिया जा सकता है. पशुपालक इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी स्थिति में गाय को हरा चारा जरूर दें. इसके अलावा कोशिश करें कि हरे चारे की मात्रा 25 से 30 किलो जरूर हो.

ये सामग्री देना चाहिएः पशुपालक गाय को 30 किलोग्राम जौ, 5 किलोग्राम तारा, 15 किलोग्राम सोयाबीन, या मूंग की दाल का छिलका, 3 किलोग्राम मेथी दाना, 5 किलोग्राम गुड़, 1 किलोग्राम सबूत लहसुन, 250 ग्राम सौंफ, 250 ग्राम जीरा, 3 किलो मेथी दाना, 10 किलो सरसों, 30 किलो कपास के बिनौले, 30 किलोग्राम दलिया, 20 किलोग्राम चने, 3 किलोग्राम मेथी दाना, 2 किलोग्राम सूखा आंवल और सोडा मिलाकर दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...