Home डेयरी Milk Production: आपकी गाय देगी बाल्टी भरकर दूध, बस आज ही खाने में बढ़ा लें ये चीजें, यहां देखें डिटेल
डेयरी

Milk Production: आपकी गाय देगी बाल्टी भरकर दूध, बस आज ही खाने में बढ़ा लें ये चीजें, यहां देखें डिटेल

milk production
गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालक पशुओं के दूध से अच्छी खासी इनकम हासिल करते हैं. यही वजह है कि दूध के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए कोशिश करते रहते हैं. इसी कोशिश में कई बार पशुपालक दूध बढ़ाने के लिए पशुओं को इंजेक्शन या दवाई देते हैं, जो कतई सही नहीं है. इसकी वजह से दूध की मात्रा तो बढ़ सकती है लेकिन इसका विपरीत असर पशु की प्रजनन क्षमता पर होने लगता है. धीरे-धीरे यह पशुओं को बांझ भी बन सकता है. हालांकि कई ऐसी चीज हैं, जिनको अपनाकर पशुओं का दूध बढ़ाया जा सकता है. जिससे पशुपालन और ज्यादा मुनाफे वाला सौदा बन जाएगा.

अगर बात की जाए गाय के दूध के उत्पादन को किस तरह बढ़ाया जाए? तो इसके लिए किसान भाई देसी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कुछ की सूची हम आपको भी बताने जा रहे हैं. आपको अगले पैराग्राफ में जिन चीजों को बताया जाएगा, जिसे आप पूरे महीने में इस्तेमाल करें. इसे हर दिन इस्तेमाल नहीं करना है. अगर आपने ऐसा कर लिया तो इससे पशुओं की दूध देने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है, तो आईए जानते हैं क्या-क्या खिलाया जाए.

क्या-क्या पशुओं को खिलाएं: पशुओं को 30 किलोग्राम जौ, 5 किलोग्राम तारा, 5 किलोग्राम सोया, मूंग की दाल का छिलका, 5 किलोग्राम गुड़ 3 किलोग्राम मेथी दाना, 10 किलोग्राम सरसों, 30 किलोग्राम कपास के बिनौले, 30 किलोग्राम दलिया और 20 किलोग्राम चने का दलिया दे सकते हैं. इसके अलावा 3 किलोग्राम मेथी दाना, 2 किलोग्राम सूखा अंवले, 1 किलोग्राम सोडा, 250 ग्राम जीरा, 250 ग्राम शॉप और 1 किलो सबुत लहसुन भी पशुओं के दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए कारगर है. यह उपाय गाय के साथ करना है. इसे दूध उत्पादन क्षमता बढ़ सकती है.

इस तरह पशुओं को खिलाएं: अब रही बात कि पशुओं को इसे कैसे देना है? तो बता दें कि इस 1 महीने का आहार तैयार करें और अपने पशुओं को दे सकते हैं. गाय के दूध को बढ़ाने के लिए इस खाने में तारामीरा, सरसों, जौ, गेहूं और कपास के बिनौले, चने के छिलका और मीठा सोडा आदि पीसकर दे सकते हैं. इसके अलावा इनका दलिया बनाकर ठंडा करके पशुओं को दिया जा सकता है. पशुपालक इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में गाय को हरा चारा जरूर दें. इसके अलावा कोशिश करें कि हरे चारे की मात्रा 25 से 30 किलो जरूर हो. इससे भी दूध उत्पादन पर फर्क पड़ता है.

कभी भी न दे ये: गाय के जरिए इनकम हासिल करने वाले पशुपालक इस बात को ख्याल रखें कि कच्चा आटा खतरनाक होता है. इसलिए क्योंकि आटा पेट में जाकर चिपक जाता है. इसके बाद अगर पशु के पेट में कीड़े की दवा दी जाए तो ऐसे में कीड़े चिपके हुए आटे में छिप जाते हैं. जिसकी वजह से पशु के दूध देने की क्षमता कम हो जाती है. इसलिए पशुओं को खासकर गाय को कभी भी कच्चा आटा नहीं देना चाहिए. नहीं तो यह पशुओं को नुकसान पहुंचाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...