Home डेयरी Dairy Milk : इन 12 प्वाइंट्स में करें दुधारू नस्ल के पशुओं की पहचान, बढ़ जाएगी पशुपालकों की इनकम
डेयरी

Dairy Milk : इन 12 प्वाइंट्स में करें दुधारू नस्ल के पशुओं की पहचान, बढ़ जाएगी पशुपालकों की इनकम

दुधारू पशु ब्याने के संकेत देते हैं. गर्भनाल जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद होता है.
भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ग्रामीण इलाकों में खेती किसानी के अलावा किसानों का पशुपालन आय एक दूसरा जरिया है. अभी भी बहुत से किसान गाय या भैंस के दूध के जरिए अपनी आजीविका चलाते हैं. जिसकी वजह से पशुपालक अक्सर दुधारू भैंस की नस्ल तलाशते रहते हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर पशु की दूध देने की क्षमता अच्छी नहीं हुई तो पशुपालक अपने परिवार को ठीक से नहीं पाल पाएंगे. क्योंकि उनका परिवार इसी पशुपालन पर टिका होता है. यदि पशुपालक को सही जानकारी न हो तो वह गलत पशु खरीद कर अपना नुकसान कर सकता है.

गलत पशु का चयन करने से पशु पर इन्वेस्ट किए गए रुपये भी खराब हो सकते हैं. यदि आप भी दुधारू भैंस खरीदना चाहते हैं और दुधारू भैंस की पहचान का सही तरीका आपको नहीं मालूम है तो आपको इसकी पहचान का सही तरीका मालूम करना चाहिए. इस आर्टिकल में दुधारू भैंस की इन्हीं पहचान करने को लेकर अहम जानकारी दी जा रही है. उसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा और गौर से पढ़ें.

  • दुधारू पशु के शरीर की बनावट पीछे की तरफ से चौड़ी और आगे की तरफ से पतली होगी. इस पशु को सामने से देखने पर आपको तिकोनी दिखाई देगी.
  • दुधारू पशु की चमड़ी चिकनी और अधिक चमकदार होती है. इनकी आंखें चमकीली होती हैं और उनकी आंखों पर बेहद कम ही बाल देखने को मिलते हैं.
  • दुधारू भैंस की नस्ल में मुर्रा को सबसे ज्यादा बेहतर माना जाता है. इस भैंस की नस्ल न केवल अधिक दूध देती है. बल्कि इसके दूध में फैट और प्रोटीन भी अधिक पाया जाता है.
  • अधिक दूध देने वाली भैंस के थन थोड़े टेढ़े हो सकते हैं और उनके थनों पर सफेद रंग की झलक भी दिखाई देती है.
  • अगर आप एक अधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे कि उसकी दूसरी या तीसरी ब्यात हो. इसलिए क्योंकि अच्छी नस्ल की भैंस अपने दूसरे ब्यात पर सबसे ज्यादा दूध देती है.
  • ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल के सभी थन एक सामान्य होंगे और एक दूसरे पर होंगे.
  • एक अच्छी नस्ल का पशु लगभग दूसरी ब्यात से लेकर सातवीं ब्यात तक सबसे अधिक दूध देता है.
  • दुधारू भैंस खरीदते समय अगर आपको ऐसी भैंस मिल रही हो जिसे मादा बच्चों को जन्म दिया है तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, ऐसा होने पर आपको भविष्य के लिए दूसरा दुधारू पशु मिल जाता है.
  • किसी भी पशु को खरीदते समय कम से कम तीन बार उसका दूध दुहते हुए जरूर देखें. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पशु बेचने वाले व्यक्ति दूध की क्षमता अधिक बताकर पशु बेचता है.
  • अगर भैंस या गाय खरीद रहें तो उनकी उम्र का कभी पता लगाएं. क्योंकि अगर पशु की उम्र पूरी होने वाली है तो दुधारू पशु खरीदने के बाद आपको नुकसान ही होगा. बता दें कि एक भैंस का जीवनकाल 20 से 22 साल तक होता है.
  • भैंस की उम्र का अंदाजा आप उसके दांतों और सींग के जरिए लगा सकते हैं. अगर भैंस के आगे के सभी दांत सीधे हों और घिस चुके हों तो यानी उनकी आयु अधिक है. वहीं भैंस की सींग उम्र के साथ अधिक गोल हो जाती है. आप इन चीजों को देखभाल कर भैंस की नस्ल की पहचान कर सकते हैं.
  • भैंस की सेहत देखकर भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर वह शारीरिक रूप से कमजोर दिखाई देती है तो उसकी उम्र ज्यादा है. इसके अलावा भैंस बेचने वाले से आप उसका पशु कार्ड भी मांग सकते हैं.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

murrah buffalo livestock
डेयरी

Milk Production: उन्नत नस्ल के पशुओं को खुद तैयार करेगा मध्य प्रदेश, पशुपालकों का बढ़ेगा मुनाफा

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाना चाहती है....

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Scheme: डेयरी प्लस योजना के जरिए आधे दाम पर मिलती है दो मुर्रा भैंस

नई दिल्ली. सरकार डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए किसानों की आर्थिक...

डेयरी

Dairy: हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और दूध उत्पादन बढ़ाने मदद करेगा एनडीडीबी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी....

डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गिर और साहीवाल नस्लों को बढ़ावा देगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में पड़ोसी राज्य गुजरात की गिर नस्ल की...