Home पशुपालन Goat Farming: जानिए महिलाएं कैसे कर सकती हैं बकरी पालन से मोटी कमाई, यहां पढ़ें प्लान
पशुपालन

Goat Farming: जानिए महिलाएं कैसे कर सकती हैं बकरी पालन से मोटी कमाई, यहां पढ़ें प्लान

barbari goat farming
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. देश की ग्रामीण महिलायें गृहस्थी के कार्यों के अलावा पैसा कमाने के कार्य करने में भी समर्थ हैं. तथा लगातार पशुपालन, कृषि व मजदूरी जैसे कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती आयी हैं लेकिन उन्हें इसकी अहसास नहीं है जिस कारण ग्रामीण महिलाओं का सशक्तीकरण नहीं हो पाता है. वहीं उनका सामाजिक स्तर निचले स्तर का रहता है. इन परिस्थितियों से उभरने के लिये ग्रामीण महिलाओं को मार्गदर्शन, उत्साह व साधन की जरूरत है. बकरी पालन अनपढ़ व कमजोर ग्रामीण महिलाओं के लिये पैसा का एक अच्छा माध्यम है जिसे वह कम पूंजी लगाकर अपनी घर गृहस्थी के कार्यों के साथ भी आसानी से कर सकती हैं.

इस प्रकार ग्रामीण महिलाओं को बकरी पालन द्वारा आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है. पांच से दस बकरियों को घर पर ही भूसा, खाने पीने के अवशेष जैसे रोटी, आटे की भूसी, पेड़ की पत्तियां व सार्वजनिक स्थलों पर घास चराकर आसानी से पाला जा सकता है. इसी मकसद के साथ, संस्थान के पशु आनुवंशिकी व प्रजनन विभाग में चल रही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की परियोजना ‘लाइवली हुड सीक्योरिटी फौर रूरल वुमेन भ्रू साइंटिफिक गोट फार्मिंग’ के अंतर्गत फरह ब्लाक के दो गांव नगला चंद्रभान व बर का नगला की समस्त बकरी पालक महिलाओं को बकरी पालन प्रबंधन में सुधार, मार्गदर्शन एवं सहायता करने के लिए शामिल किया गया.

बकरी प्रबंधन निलचे स्तर है
इन महिलाओं की बकरियों के उपचार, रोकथाम एवं टीकाकरण के लिए चार स्वास्थ्य शिविर लगाये गये. इन दोनों गांवों में बकरी पालन एवं प्रबंधन निचले स्तर का पाया गया है. बकरियों की चिकित्सा एवं टीकाकरण की महत्ता भी कम देखी गयी जिस कारण यहां मृत्यु दर भी उच्च 10-15 प्रतिशत पायी गयी. इस क्षेत्र की बकरियों में दस्त, अफरा, जूँ (टिक्स), पेट के कीड़े, मोहा मनाली बघेल व साकेत भूषण (कोटेजियस एक्थाइमा), चारा न खाना (एनोरेक्सिया), बुखार, खांसी, जुकाम जैसे रोग आमतौर पर पाये गये.

बकरियों को लगाई गई वैक्सीन
वहीं पिछले एक वर्ष में नियमित रूप से इस क्षेत्र में जाकर इन रोगों के उपचार व रोकथाम हेतु उपयुक्त दवाइयां आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर महिला किसानों को प्रदान कीं. इसके साथ ही यहां चार स्वास्थ्य शिविर लगाकर तीन माह व उससे ऊपर की 171 बकरियों में घातक रोगों जैसे बकरी प्लेग (पी.पी.आर.) का टीका लगवाया तथा तीन माह व उससे ऊपर की 145 बकरियों में आंत्र विषाक्तता/ इन्टेरोटाक्सीमिया (ई.टी.) का टीका एवं 145 बकरियों में ई.टी. का बूस्टर टीका लगवाया.

महिलाएं आने लगीं आगे
इन स्वास्थ्य शिविर के दौरान बकरियों में विभिन्न रोगों के लिये आवश्यक दवाइयाँ देकर महिला किसानों की आर्थिक रूप से सहायता की तथा बकरियों के स्वास्थ्य व चिकित्सा से सम्बंधित उनके ज्ञान एवं जागरूकता में बढ़ोत्तरी हुई. इस प्रकार बकरियों की मृत्यु दर में पिछले एक वर्ष में पहले से काफी सुधार (10.07 प्रतिशत से घटकर 7.82 प्रतिशत) आया. जिससे किसान महिलाओं ने बकरी पालन द्वारा अपनी अतिरिक्त आय में वृद्धि कर अपने परिवार की आय में योगदान किया है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हुई हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरीद के लिए खास तरीके से तैयार किए जाते हैं बकरे, जानवरों का मिलता सबसे अच्छा दाम

नई दिल्ली. मुसलमानों का पाक त्योहार ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का इंतजार बकरी...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: यूपी की साढ़े सात हजार से अधिक गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती होगी, गो सरंक्षण भी, रोजगार भी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...