Home मीट Meat: जानें कौन से देश हैं भारत से बफैलो मीट के बड़े खरीदार, किस राज्य से होता है सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट
मीट

Meat: जानें कौन से देश हैं भारत से बफैलो मीट के बड़े खरीदार, किस राज्य से होता है सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट

boneless meat export
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. भारत एक्सपोर्ट होने वाले बोनलेस मीट की मांग पहले से काफी बढ़ी है. मौजूदा वक्त की बात की जाए तो दुनियाभर के 70 से ज्यादा देशों में भारत से भैंस का बोनलेस मीट एक्सपोर्ट किया जाता है. मौका मिलते ही हमारा पड़ोसी और दुश्मन मुल्क पाकिस्तान भी भैंस का मीट चखने से पीछे नहीं रहता है. कोरोना के बावजूद बीते तीन साल में मीट एक्सपोर्ट में 90 हजार टन से ज्यादा का इजाफा हुआ है. वहीं एपीडा के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के 70 से ज्याएदा देश भारत से बोनलेस बफैलो मीट खरीदते हैं. दुनिया के सिर्फ पांच ऐसे देश हैं जो कुल मीट एक्सपोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा के हिस्से की खरीदारी करते हैं.

अगर एपीडा के साल 2022-23 के मीट एक्स पोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो मलेशिया ने 1.92 लाख टन मीट की खरीदारी की थी. जबकि विएतनाम ने 1.72, इप्जिाट ने 1.58, इंडोनेशिया ने एक लाख तीन हजार और ईराक ने एक लाख टन मीट की खरीदारी की है. इसके अलावा सऊदी अरब, यूएई, फिलीपींस, हांगकांग, जॉर्डन, जॉर्जिया, ओमान, सेनेगल, कंपोडिया, लेबनान, रशिया, बहरीन, कतर, कुवैत, थाइलैंड, ईरान ने भी बड़ी मात्रा में भारत से बफैलो बोनलेस मीट की खरीदारी की है.

सबसे ज्याफदा चीन करता है मीट एक्सेपोर्ट
अगर साल 2021 की बात करें तो विश्व‍ में सबसे ज्यािदा बफैलो मीट एक्सतपोर्ट चीन ने किया था. 23.63 लाख टन मीट एक्सपोर्ट के आंकड़े के साथ इस साल चीन पहले नंबर पर था. वहीं दूसरे नंबर पर यूएसए ने 11.31 लाख टन मीट एक्सरपोर्ट किया था. भारत तीसरे स्थाान पर रहा था. जबकि कोरिया 10 लाख टन, जापान 6.64 लाख टन और हांगकांग ने 5.70 लाख टन बफैलो मीट एक्सपोर्ट किया था.

मीट उत्पादन और एक्सपोर्ट में नंबर वन है यूपी
मीट उत्पादन और मीट एक्स‍पोर्ट, दोनों ही मामलों में यूपी स्टेट पहले नंबर पर है. अगर केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट पर जाएं तो साल 2022-23 में यूपी में सबसे ज्यालदा 6.20 लाख टन बफैलो मीट का उत्पाादन हुआ है. जबकि महाराष्ट्रा में 2.37, तेलंगाना 1.48, बिहार 1.33 और केरला में एक लाख टन बफैलो मीट का उत्पादन हुआ था. अब अगर एपीडा की टॉप 20 बफैलो मीट एक्सापोर्टर की लिस्ट‍ पर नजर डालें तो यहां भी यूपी पहले नंबर पर है. यूपी की आठ मीट कंपनी टॉप 20 में शामिल हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली की छह मीट कंपनी, महाराष्ट्रा की पांच कंपनी और आंध्रा प्रदेश की एक कंपनी शामिल है.

भैंस का मीट उत्पादन करने वाले 5 राज्य
यूपी 6.20 लाख टन
महाराष्ट्रा- 2.37
तेलंगाना 1.48
बिहार 1.33|
केरला 1 लाख

टॉप 20 एक्सपोर्टर
यूपी की 8 कंपनी
दिल्ली की 6 कंपनी
महाराष्ट्रा की 5 कंपनी
आंध्रा प्रदेश की 1 कंपनी

भैंस का मीट एक्सपोर्ट
2020-21
रुपये 23460
मात्रा 10.85 लाख

2021-22
रुपये 24613
मात्रा 11.75 लाख

2022-23
रुपये 25648
मात्रा 11.76 लाख

नोट- मात्रा टन में, रुपये करोड़ में.
सोर्स- एपीडा

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...