Home मीट Chicken Meat: क्या आप भी रोजाना खाते हैं चिकन, जानिए इस डाइट के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मीट

Chicken Meat: क्या आप भी रोजाना खाते हैं चिकन, जानिए इस डाइट के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

chicken meat
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. चिकन खाना काफी लोगों को पसंद होता है या खाने में बेहद लजीज भी होता है ना सिर्फ इसमें प्रोटीन होता है बल्कि कई तरह से यह फायदेमंद है. हालांकि यहां आपको ये ध्यान देना चाहिए कि हर दिन चिकन का सेवन करने से पहरेज करें. क्योंकि रोजाना चिकन खाने से कई से नुकसान पहुंचा सकता है. ये आपको बीमार भी कर सकता है. कई बर ये जानलेवा बीमारी भी ला सकता है. इसलिए हर दिन चिकन खाने से पहरेज करना चाहिए.


कई सालों से मुर्गियों के खाने में पोल्ट्री उत्पादक ने आर्सेनिक से जुड़ी दवाइयां मिलाते चले आ रहे हैं. ताकि मुर्गियों में तेजी से बड़ी हो जाएं और मीट गुलाबी रंग का दिखे. जिस दवा का मुर्गियों के खाने में इस्तेमाल किया जाता है उसे साल 2011 में बंद कर दिया गया था, लेकिन बाजार में भी कुछ आर्सेनिक दवाई मुर्गियों के खाने में मिलाई जा रही हैं. जिससे कैंसर, दिल की बीमारी, डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है..

दिमागी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है: रोजाना चिकन का सेवन इसलिए भी हानिकारक होता है क्योंकि चिकन में हेट्रासाइकल एन्जाइम्स होता है. जिससे चिकन का ज्यादा सेवन करना किसी भी व्यक्ति में कैंसर और दूसरी बीमारी को खतरे को बढ़ा देता है. अगर आप भी रोजाना चिकन खाते हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव लाने की जरूरत है.

फूड प्वाइजनिंग हो जाती है: अगर आप सोचते हैं की ताजा चिकन खरीद कर खाने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं तो आप बिल्कुल गलत है. जी हां ताजा चिकन में केपाइलोबक्टर होता है, जो किसी भी व्यक्ति को फूड प्वाइजनिंग का शिकार बना सकता है. इसलिए आप रोजाना चिकन न खाकर हफ्ते में दो बार चिकन का सेवन करें.

निमोनिया होने का खतरा: शायद आपको इस बात की जानकारी कम होगी. पोल्ट्री में एवियन फ्लू नाम की बीमारी बहुत देखने को मिलती है. जो निमोनिया के लक्षण के लिए जिम्मेदार होती है. इस बीमारी की वजह से शरीर काम करना बंद कर देता है और इस बीमारी के कारण कभी भी किसी भी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है. इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि भूल कर चिकन का अत्यधिक सेवन न करें.

कैंसर का भी खतरा: आप चिकन को किस तरह खाना पसंद करते हैं. आपके चिकन खाने का तरीका भी आपकी सेहत को बिगड़ सकता है. आपको बता दें कि फ्राइड चिकन से ज्यादा ग्रिल्ड चिकन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय है. ग्रिल्ड चिकन में एमिनो मिथिलिओ और पेरडाइन पाया जाता है जो किसी व्यक्ति के शरीर के लिए हानिकारक है. यह दोनों स्तन और प्रोस्टेट जैसे के कैंसर के विकास का कारण बन सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...