LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

नवम्बर 4, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना के हैं कई फायदे

    उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना के तहत पशुपालक अपने गाय, भैंस, बकरी और अन्य पशुओं का बीमा कराकर आर्थिक नुकसान से बचाव कर सकते हैं. सरकार 85 फीसद बीमा प्रीमियम वहन करती है, जबकि पशुपालक को केवल 15 परसेंट देना होता है. योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय से संपर्क करें और पात्रता व नियमों की पुष्टि जरूर करें.

  2. सुधा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

    बिहार के विकास को नई गति देने के साथ राज्य के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्राथमिकताओं में शामिल है. इस विजन के तहत बिहार की पहचान ‘सुधा’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. तेजपुर (असम) में प्रतिदिन 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्ध प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ और असम के साथ-साथ कोलकाता में विस्तार की योजनाएँ इसी संकल्प को नई मजबूती दे रही हैं.