LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

नवम्बर 6, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. गायों को सुदाना पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा

    मध्य प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण-पोषण के लिए सुदाना पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा. इस संबंध में आज पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गौसंवर्धन बोर्ड, सांची दुग्ध महासंघ एवं पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच एमओयू किया गया. इससे गौशालाओं में गोवंश के पोषण एवं देखभाल की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.

  2. मछली पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    बांका जिले में चांदन डैम का निरीक्षण किया तथा डैम में आधुनिक तकनीक से मछली पालन का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डैम की वर्तमान स्थिति, जल स्तर और मछली पालन की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया. आधुनिक तकनीक से मछली पालन को लेकर चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की. आधुनिक तकनीक से मछली पालन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय मछुआरों, किसानों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बांका जिला मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा.