LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

नवम्बर 21, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. भारत की गौरवशाली देसी विरासत और पशुपालन की ताकत

    छोटे जुगाली करने वाले पशुओं में, मादा जुड़वां या तीन बच्चों को पालने में असमर्थ हो सकती है और एक या अधिक बच्चे गर्भ में ही खत्म होने का खतरा हो सकता है.

    गिर गाय को उसका उभरा हुआ माथा, लंबे लटकते कान, घुमावदार सींग और विशाल कूबड़ गिर गाय को विशिष्ट पहचान देते हैं. उत्कृष्ट दूध उत्पादन क्षमता, गर्म जलवायु सहने की शक्ति और स्थानीय वातावरण में सहज अनुकूलन इसे पशुपालकों के लिए लाभकारी व भरोसेमंद बनाते हैं. यह केवल पशु नहीं बल्कि हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है.

  2. गुड डेयरी प्रैक्टिसेज पर हुआ कार्यक्रम

    NDDB के कार्यकारी निदेशक संजय करमचंदानी ने नई दिल्ली में 'सस्टेनेबल मिल्क वैल्यू चेन और मार्केट डेवलपमेंट के लिए गुड डेयरी प्रैक्टिसेज' विषय पर आयोजित एक पॉलिसी राउंडटेबल में भाग लिया. इस राउंडटेबल का आयोजन 'इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर' (ICFA) ने 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (FSSAI) के सहयोग से किया था. इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग की अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी, FSSAI के CEO रजित पुन्हानी, ICFA के महानिदेशक डॉ. तरुण श्रीधर और गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जतिंदर पॉल सिंह गिल भी शामिल हुए.