LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

August 19, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. डॉग फीड के लिए एमओयू साइन

    गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना और प्योर हेल्थ फूड एंड न्यूट्रिशन (PHFN), कठुआ, जम्मू-कश्मीर ने अपने 'CANIDAY' ब्रांड के तहत डॉग फीड (कुत्तों के भोजन) को बनाने और उसकी क्वालिटी की जांच के लिए तकनीकी सलाह देने के मकसद से एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डॉ. जेपीएस गिल ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा, "यह MoU यूनिवर्सिटी और इंडस्ट्री के बीच साझेदारी को मजबूत करने और वैज्ञानिक जानकारी को तेजी से बढ़ते पेट फूड सेक्टर के लिए व्यावहारिक समाधानों में बदलने की दिशा में एक अहम कदम है. इस तरह के सहयोग से पशु पोषण के क्षेत्र में इनोवेशन, क्वालिटी एश्योरेंस और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा मिलेगा."

  2. एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की हुई बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प को पूरा करने में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश दिए हैं. मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प को लेकर चल रही गतिविधियों की गति बढ़ाने के निर्देश उनकी ओर से दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) और दुग्ध संघों का कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए.