LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

अक्टूबर 5, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. लेयर फार्मिंग से बढ़ाएं कमाई और कारोबार

    DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan

    फिरोजाबाद के प्रगतिशील किसान माधव अग्रवाल पिछले 5 वर्षों से सफलतापूर्वक लेयर फार्मिंग कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार और पशुपालन विभाग द्वारा लेयर पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन नीतियां, अनुदान (सब्सिडी) और वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है. यदि आप भी पोल्ट्री फार्मिंग क्षेत्र में अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने जिले के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी (CVO) व पशुपालन विभाग से संपर्क कर योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करें और सरकारी सहायता का लाभ उठाएं.

  2. उन्नत पशु प्रजनन तकनीकों के बारे में बताया

    NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने NDDB, आनंद के दौरे पर आए केरल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVF और जीनोमिक्स प्रयोगशालाओं का दौरा किया. इस प्रतिनिधिमंडल में केरल सरकार की श्रम, पशुपालन, डेयरी विकास, दुग्ध सहकारी समितियां, महिला एवं बाल विकास और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की मंत्रीती बिंदु कृष्णा और महिला एवं बाल विकास, श्रम, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की विशेष सचिव शीबा जॉर्ज शामिल थीं. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को कम लागत में भ्रूण उत्पादन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उन्नत पशु प्रजनन तकनीकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल की दिशा में NDDB के प्रयासों के बारे में जानकारी दी. जीनोमिक्स प्रयोगशाला में, प्रतिनिधिमंडल को जीनोमिक परीक्षण और वांछित गुणों वाले पशुओं के चयन के बारे में बताया गया. उन्होंने NDDB की 'सस्टेनेबल फार्म मैनेजमेंट डेमोंस्ट्रेशन यूनिट' का भी दौरा किया, जहां उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से चारे का उत्पादन, TMR फीडिंग, कुशल खाद प्रबंधन और गोबर-आधारित बायोगैस प्लांट से नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन देखा. यह डेयरी वैल्यू चेन में स्थिरता और सर्कुलैरिटी के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है.