खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
पशुपालन विभाग ने अफसर को किया निलंबित

पशुपालन विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट गांगडतलाई पशु चिकित्सा उपकेंद्र में कार्यरत पशुधन निरीक्षक श्री खातुराम पारगी के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में विभाग के निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना के हस्ताक्षर से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है.
-
गौशालाओं को को किया जाएगा सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप गोशालाओं को संरक्षण केंद्र से आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर एवं उत्पादक इकाइयों के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने नई पहल शुरू की है. आयोग ने प्रत्येक जिले की गोशालाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के आधार पर मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गोशालाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि उनके सफल मॉडल को प्रदेशभर में अपनाने की दिशा में काम होगा.
-
यूपी में डेयरी सेक्टर मजबूत करने पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में डेयरी क्षेत्र के विकास पर चर्चा हेतु एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में डेयरी सहकारिता के विस्तारीकरण, दुग्ध संकलन को सुदृढ़ बनाने, उपलब्ध प्रोसेसिंग संयंत्रों के समुचित उपयोग, पशु प्रजनन एवं संतुलित पोषण के माध्यम से उत्पादकता वृद्धि, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के डेयरी क्षेत्र एवं डेयरी सहकारिता की वर्तमान स्थिति, एनडीडीबी द्वारा पीसीडीएफ के सहयोग से संचालित गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ.





