खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
डेयरी उत्पादकता बढ़ाने पर की गई चर्चा

NDDB के सीनियर जनरल मैनेजर डॉ. आर. ओ. गुप्ता ने 'टेक्टोनिक: इनोवेशन फॉर एनिमल हसबेंडरी एंड रूरल लाइवलीहुड' (पशुपालन और ग्रामीण आजीविका के लिए नवाचार) कार्यक्रम के तहत 'इनोवेशन के जरिए डेयरी उत्पादकता बढ़ाना - स्टार्टअप्स के लिए अवसर' विषय पर एक चर्चा की. यह पहल सोशल अल्फा द्वारा NDDB और एम. एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई है. उन्होंने डेयरी उत्पादकता बढ़ाने, फार्म के मुनाफे को बेहतर बनाने और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (रोगाणुरोधी प्रतिरोध) जैसी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक-आधारित समाधानों की आवश्यकता पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में MSSRF की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन; ओडिशा सरकार के कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री सुभ्रांशु मिश्रा; सोशल अल्फा के संस्थापक श्री मनोज कुमार और अन्य हितधारक भी शामिल हुए.
-
तालाब के पानी की गहराई कितनी रखें

तालाब की मिट्टी की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से मृदा प्रोबायोटिक्स या 10 किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से जियोलाईट का प्रयोग नमी युक्त बालू में मिला कर करें. तालाब में जलीय खर-पतवार होने पर रासायनिक उर्वरक यथा सिंगल सुपर फासस्फेट, यूरिया एवं डीएपी का प्रयोग न करें. क्रॉप मछलियों वाली तालाब में माह के अन्त में जाल अवश्य चलायें. पंगेशियस मछलियों वाली तालाब से तैयार मछलियों को निकालने का कार्य नवम्बर तक अवश्य कर लें क्योंकि तापमान के गिरने से पंगेशियस मछलियों के मरने की संभावनायें बढ़ जाती है. यदि पंगेशियस मछली छोटी है (बिक्री योग्य नहीं है) तो ठंड से बचाने के लिए तालाब के पानी की गहराई 8 से 10 फिट रखना चाहिए.




