LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

अक्टूबर 6, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. पशुपालकों के घरों पर हो रहा पशुओं का इलाज

    nagpuri buffalo, livestockanimalnews, milk production

    बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट की इमरजेंसी सेवा की वजह से पशुपालकों को काफी फायदा हो रहा है. क्योंकि उनके पशुओं का इलाज घर पर ही मिल रहा है. असल में अरवल से खबर आ रही है कि यहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पशुपालकों के मवेशियों का लगातार इलाज कर रही है. गांव में ही पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से पशुपालकों को बीमार मवेशियों को लेकर दूर स्थित पशु अस्पतालों का चक्कर लगाने से राहत मिल रही है.
    मोबाइल वेटरनरी यूनिट के माध्यम से बीमार पशुओं की जांच, उपचार और आवश्यक दवाए उपलब्ध कराई जा रही है.

  2. कई बंदरगाह इको-फिशिंग हार्बर के रूप में होंगे अपग्रेड

    AFD (फ़्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी), भारत की कंट्री डायरेक्टर सुश्री वर्जिनी डैगो के नेतृत्व में एक टीम ने पिछले दिनों मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. सुरभि राय से मुलाकात की. इस बातचीत में मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग के कई पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें 'फ़िशरीज़ सेक्टर प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट' (मत्स्य पालन क्षेत्र समृद्धि परियोजना) और 'इको-पोर्ट्स' पर तकनीकी सहयोग परियोजना जैसी चल रही परियोजनाएं शामिल थीं. तकनीकी सहयोग परियोजना के तहत आठ बंदरगाहों पर विचार किया जाएगा, ताकि इन बंदरगाहों को 'इको-फ़िशिंग हार्बर' के रूप में अपग्रेड करने के लिए कमियों और अपग्रेडेशन की जरूरतों का विश्लेषण किया जा सके.