खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
बायोगैस प्लांट का किया दौरा

भारत सरकार के सचिव नरेश पाल गंगवार ने एनडीडीबी द्वारा प्रबंधित Parag Milk Uttar Pradesh के वाराणसी दुग्ध संघ, रामनगर में एनडीडीबी के सहयोग से स्थापित गोबर आधारित बायोगैस संयंत्र का दौरा किया. इसे जुलाई 2023 में शुरू किया गया था. संयंत्र में किसानों से प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन गोबर संकलित करके 4,000 घन मीटर बायोगैस का उत्पादन किया जाता है. डेयरी संयंत्र के बॉयलर में लाइट डीजल ऑयल (LDO) की जगह पूरी तरह से बायोगैस का उपयोग कर स्टीम तैयार की जा रही है, जिससे थर्मल एनर्जी की आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं. साथ ही बायोगैस से इलेक्ट्रिसिटी का उत्पादन भी किया जा रहा है. सतत ऊर्जा (Sustainable Energy) के उपयोग को बढ़ावा देने वाली यह पहल बहुआयामी लाभ दे रही है. यह किसानों की आय बढ़ाने के साथ साथ गोबर के ऊर्जा एवं उर्वरक के रूप में उपयोग से चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy) की परिकल्पना को भी साकार कर रही है.
-
डेयरी सेक्टर से 50 लाख किसानों को जोड़ने की तैयारी

बिहार सरकार ने डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की घोषणा की थी. वर्तमान में करीब 12 लाख किसान दुग्ध उत्पादन से जुड़े हैं. इस संख्या को बढ़ाकर 50 लाख से अधिक करने का लक्ष्य है. इसके तहत महिलाओं को सुधा सखी, जीविका सुधा बिक्री केंद्र तथा दूध संग्रहण केंद्रों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. पशु चिकित्सा में प्राथमिक दायित्व सुधा सखियों को सौंपने की तैयारी चल रही है. सहकार से समृद्धि योजना के तहत गांव में डेयरी उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया जा रहा है. इसके लिए सुधा सखियों को पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, संतुलित पशु आहार एवं कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी आवश्यक सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया. इससे प्राथमिक पशु स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुगम हो सकेगी. पशुपालकों को आवश्यक पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी. इसका सीधा लाभ दूख के उत्पादन पर होगा.




