खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एनडीडीबी के पूर्वी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ने Comfed Sudha, बिहार के सहयोग से 45 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान (AI) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जिसमें 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया. इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं AI तकनीशियनों को पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार, प्रजनन प्रबंधन, पशु पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा कृत्रिम गर्भाधान की आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. यह पहल भारत के पूर्वी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्रों में डेयरी विकास, पशुधन उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
-
35 युवा उद्यमियों और किसान उत्पादक संगठनों ने गडवासु का किया दौरा

PI-RAHI (PU-IIT रोपड़ रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशन फाउंडेशन) के नेतृत्व में, भारत के उत्तरी क्षेत्र के 35 युवा उद्यमियों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के प्रतिनिधियों के एक दल ने HARVEST 2.0 कार्यक्रम के तहत गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना का दौरा किया. इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ. जेपीएस गिल ने कहा कि HARVEST 2.0 जैसे एक्सपोजर कार्यक्रम शिक्षा जगत को इनोवेशन-आधारित इकोसिस्टम से जुड़ने और रिसर्च को सामाजिक प्रभाव में बदलने के बहुमूल्य अवसर प्रदान करते हैं.




