Home पशुपालन Animal Husbandry: गर्मी में डेयरी पशुओं को राहत देने के लिए क्या करना चाहिए, यहां पढ़ें एक्सपर्ट के टिप्स
पशुपालन

Animal Husbandry: गर्मी में डेयरी पशुओं को राहत देने के लिए क्या करना चाहिए, यहां पढ़ें एक्सपर्ट के टिप्स

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी में पशु को आहार देने में भी कुछ बदलाव करना चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु आहार में मौसम के अनुसार धीरे-धीरे बदलाव करना जरूरी होता है. पशुओं को हर दिन 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर जरूर दें. दाना मिक्सचर में पिसे हुए जौ और गेहूं के चोकर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. खल और दाल-चूरी के अलावा रिजिका और बरसीम भी प्रोटीन के लिए बेहतरीन सोर्स हैं. इन चीजों को भी आप पशुओं के चारे के तौर पर खिला सकते हैं. हरे चारे में ज्वार, बाजरा, मक्का, हाइब्रिड नेपियर आदि का प्रयोग किया जाना चाहिए. इससे पशुओं को ​फायदा मिलेगा.

एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को छायादार और हवादार स्थान पर बांधना चाहिए. पशु केे आवास में खिड़की और दरवाजे पर जूट की बोरी को बांध दें और उनको समय-समय पर गीला करते रहें. ताकि लू चलने पर ठंडी हवा बनकर अंदर आए. पशुओं को हर दिन तीन से चार बार साफ पानी पिलाएं और रोजाना एक से दो बार उसे जरूर नहलाएं. हो सके तो हरा चारा नियमित रूप से दें. क्योंकि यह पौष्टिक होता है. इससे पशुओं का दूध उत्पादन बेहतर रहता है.

यहां पढ़ें क्या-क्या करना है

  • एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु को आहार सिर्फ सुबह-शाम को ही दें. दिन में आहार देने से बचें.
  • ज्यादा खिलाने की बजाय पशुओं को संतुलित आहार दिया जाए और पशु आहार में नमक और मिनरल मिक्सचर जरूर मिलाएं.
  • पशुओं के आहार में जौ के छिलके को निकालकर और इसको दलकर दाना मिश्रण मिलाकर गर्म करने के बाद दे सकते हैं. इससे भी गर्मी में राहत मिलती है.
  • पशु को कतीरा गोंद भी हीट स्ट्रेस से बचाती है. पशुओं ये जरूर खिलाएं. वहीं सरसों की खल देना भी फायदेमंद है.
  • गर्मी के दिनों में पशु को दस्त कज्ब की शिकायत रहती है. इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी होता है.
  • पशुओं को बीमारियों से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवा देनी चाहिए. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है.
  • पशुओं को डीवार्मिंग की दवा भी देनी चाहिए. पशुओं को जू चीचड़ होने पर बाहरी कीड़ों को मारने की दवा का इस्तेमाल करें.
  • कीड़ों को मारने की दवा का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करना चाहिए.
  • पशु आवास से मक्खी और मच्छर मारने के लिए सावधानी से दवा का छिड़काव करें.
  • गर्मी में पशुओं के लिए पंखे और कूलर की व्यवस्था भी करें.
  • नियासिन पाउडर के इस्तेमाल से भी गर्मियों में पशुओं का राहत मिलती है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...