Home पशुपालन Sheep Farming: भेड़ को गाभिन कराने का क्या है सही टाइम, इस ट्रिक के अपनाने से मुनाफा होगा डबल
पशुपालन

Sheep Farming: भेड़ को गाभिन कराने का क्या है सही टाइम, इस ट्रिक के अपनाने से मुनाफा होगा डबल

ganjam sheep
गंजाम भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आमतौर पर दो साल की आयु में भेड़ें पूरी तरह जवान हो जाती हैं, लेकिन यह काल कुछ नस्ल और स्थान की भेड़ों का अलग होता है. ऊन उत्पादन के लिए पाली गई नस्लों की कम उम्र वाली भेड़ों का प्रजनन 1.5 से 2 साल की आयु में करवाया जा सकता है. भेड़ें एक साल में एक मेमना पैदा करती हैं. कुछ ऐसी नस्ल की भेेड़ें भी होती हैं जो 14 महीने में दो बार बच्चे देती हैं, लेकिन हमारे देश में छोटी आयु की भेड़ों के जल्दी-जल्दी बच्चे पैदा करवाने से भेड़ों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आमतौर से भेड़ों को एक वर्ष की आयु के बाद प्रजनन के लिए उपयोग में लाया जाता है.

गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि भेड़ों की प्रजनन शक्ति 2.5 से 7 साल की आयु तक चरम सीमा पर होती है. इसे अगर अच्छी तरह से रखा जाए तो भेड़ 10 साल तक काम दे सकता है. भेड़ 17 दिन के बाद 30 घंटे के लिए गर्मी में आती है. गर्मी के आखिरी समय में मेढ़े से सम्पर्क करवाने पर गर्भाधान की अच्छी सम्भावनाएं होती हैं. जबकि भेड़ों का गर्भकाल 142 से 152 दिन तक का होता है और औसतन यह 149 दिनों का होता है.

एक ही काल में पैदा कराए जाएं मेमने: वैसे तो भारत में साल में तीन मुख्य प्रजनन काल है. जिसमें मार्च अप्रैल या ग्रीष्म काल, जून-अगस्त या शरद काल और अक्तूबर-नवम्बर यानि शीतकाल कहा जाता है. ग्रीष्म काल में भेड़ के गभिन होने पर मैमने अच्छे होते हैं. क्योंकि गर्भकाल में भेड़ों को चरने के लिए काफी हरा घास होती है. एक ही काल में मेमने पेदा होना फायदेमंद है. ऐसा करने से मेमनों की ठीक प्रकार से देखभाल की जा सकती है.

भेड़ पालक इसपर करे फोकस: भेड़ पालक को यह तय करना चाहिए कि वह कितनी भेड़ें पालना चाहता है. भेड़ों की संख्या इस बात पर निर्भर करता है कि भेड़ पालक कितने बड़े समूह का पालन पोषण अच्छी तरह से कर सकता है और उसके पास चरागाह की सुविधा कैसी है. नई भेड़ें खरीदते समय भेड़ों का चुनाव सावधानी से करना चाहिए. कोई भी भेड़ पालक अस्थाई आर्थिक लाभ के लिए अपनी अच्छी भेड़ें नहीं बेचेगा.

कब मेमने को खरीदें: इसलिए दूध पीना छोड़ने के बाद मेमनों को खरीदना ही सबसे अच्छा रहता है. कम आयु वाली नई भेड़ें अधिक आयु वाली प्रौढ भेड़ों की अपेक्षा जल्दी ही अपने आप को नई परिस्थिति में ढाल लेती हैं. यदि व्यस्क भेड़ खरीदनी हो तो 2.5 से तीन वर्ष की आयु वाली या चार दांत वाली भेड़ों को चुनना अच्छा रहता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...

पशुपालन

GADVASU: वेट यूनिवर्सिटी ने साइंटिफिक डॉग फीड बनाने को MoU साइन किया

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना और...