Home पशुपालन Dairy: NDRI 6 से 8 मार्च तक करेगा राष्ट्रीय स्तर के पशु मेले का आयोजन
पशुपालन

Dairy: NDRI 6 से 8 मार्च तक करेगा राष्ट्रीय स्तर के पशु मेले का आयोजन

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल द्वारा राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 का आयोजन करने का ऐलान कर दिया गया है. इस साल ये आयोजन 6 से 8 मार्च 2026 तक किया जा रहा है. संस्थान के डायरेक्टर डॉ. धीर सिंह ने बताया कि ये आयोजन अमृतकाल उत्सव का एक महत्वपूर्ण भाग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत-2047” के दृष्टिकोण के तहत कृषि और डेयरी क्षेत्र के सभी हित धारकों को एक ही मंच पर एकत्रित करेगा. जिसका फायद इन सेक्टर से जुड़े लोगों को सीधे तौर पर होगा.

डॉ. धीर सिंह ने बताया कि इस मेले में पशुधन प्रतियोगिताएं, तकनीकी संगोष्ठियां और डेयरी व कृषि की नई तकनीकों के बारे में जाना जा सकेगा. ये विशेषज्ञों से संवाद और नए अवसरों की खोज का उत्कृष्ट मंच भी होगा. गौरतलब है कि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी. तभी से ये संस्थान एशिया के प्रमुख संस्थानों में से एक है, जो डेयरी अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

कब किसका होगा आयोजन
ये संस्थान डेयरी विज्ञान के तमाम क्षेत्रों में व्यापक शैक्षणिक और रिसर्च प्रोग्राम संचालित करता रहता है.

जिनका उद्देश्य डेयरी विकास, पशु उत्पादकता में वृद्धि तथा नवीन दुग्ध उत्पादों का विकास करना है.

संस्थान ने पशुधन की आनुवंशिक सुधार तकनीकों, पशुओं की क्लोनिंग तथा पौष्टिक रूप से दूध उत्पादों के विकास जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं.

भविष्य में दूध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, संस्थान पशु उत्पादन, दुग्ध प्रोसेसिंग एवं बिक्री विस्तार से संबंधित रिसर्च पर काम कर रहा है.

जिससे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेयरी सेक्टर को बढ़ावा मिल रहा है और इसका फायदा सेक्टर के लोगों को मिल रहा है.

मेले का आगाज 6 मार्च को होगा. पहले दिन मेले का उद्घाटन समारोह होगा. इसके अलावा किसान-वैज्ञानिक संवाद और प्रतियोगिता के लिए पशुओं का पंजीकरण होगा.

दूसरे दिन 7 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, ग्रामीण महिलाओं की प्रतियोगिताएं, किसान-वैज्ञानिक संवाद और निजी कंपनियों से सवाल—जवाब होगा.

तीसरा दिन 8 मार्च को मेले के मुख्य कार्यक्रम होंगे. मेले का समापन समारोह, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण होगा.

गौरतलब है कि पिछले साल 27 फरवरी से 1 मार्च 2025 के दौरान राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्री एक्सपो-2025 का सफल आयोजन किया गया था.

जिसमें हजारों किसानों एवं छात्रों ने हिस्सा लिया था. मेले में अनुसन्धान संस्थानों एवं कंपनियों ने पशु आहार तकनीक के बारे में सीखाया था.

इसके अलावा पशु-चिकित्सा औषधिया, दुग्ध एवं पशुपालन मशीनरी, डेयरी उपकरण तथा दूध और कृषि आधारित मूल्य-वर्धित उत्पादों, नवीनतम डेयरी एवं पशुपालन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...

पशुपालन

GADVASU: वेट यूनिवर्सिटी ने साइंटिफिक डॉग फीड बनाने को MoU साइन किया

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना और...