Home लेटेस्ट न्यूज UP Police: महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चल रहे 12 तरह के स्पेशल सेफ्टी ऑपरेशन, पढ़ें क्या है खास
लेटेस्ट न्यूज

UP Police: महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चल रहे 12 तरह के स्पेशल सेफ्टी ऑपरेशन, पढ़ें क्या है खास

mahakumbha Mela
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है यूपी पुलिस.

नई दिल्ली. महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर पुलिस प्रशासन ने 12 तरह के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं. इन ऑपरेशन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भनगर में आने वाले एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो. ऑपरेशन स्वीप के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए लगातार जांच की जा रही है. जबकि ऑपरेशन पहचान के माध्यम से मेला क्षेत्र में रह रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है.

अफसरों ने बताया कि इन सभी सुरक्षा उपायों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा देना और मेला क्षेत्र को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाना है. प्रशासन ने इस पूरे अभियान को अनवरत चलाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके.

इस तरह चलाए जा रहे ऑपरेशन

  1. ऑपरेशन स्वीप- संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग.
  2. ऑपरेशन पहचान- मेला क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन.
  3. ऑपरेशन इंटरसेप्ट- रेण्डम व सरप्राइज चेकिंग.
  4. ऑपरेशन सील- जिले की सीमा को सील किया जाना.
  5. ऑपरेशन एमवी- प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की चेकिंग.
  6. ऑपरेशन चक्रव्यूह- प्रवेश निकास के समस्त मागों पर चेकिंग.
  7. ऑपरेशन कवच- मुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग.
  8. ऑपरेशन बॉक्स- पार्किंग स्थलों पर चेकिंग.
  9. ऑपरेशन महावीरजी- प्रमुख स्थलों व पाण्टून पुल के दोनों सिरों पर जांच.
  10. ऑपरेशन विराट- प्रमुख पण्डालों और शिविर की चेकिंग.
  11. ऑपरेशन संगम- स्नान घाटों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग.
  12. ऑपरेशन बाजार- बाजारों और प्रदर्शनी के साथ दुकानों की चेकिंग.

एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
महाकुम्भनगर के एसएसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक यहां महाकुम्भनगर में देश विदेश से आने वाले लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. यहां एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां महाकुम्भनगर में 12 प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन अनवरत चलाए जा रहे हैं. संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

Business: सोनालीका ने इस साल अप्रैल-जुलाई में की 53,772 ट्रैक्टरों की बिक्री, पढ़ें आगे का प्लान

वहीं रोबोटिक संचालन वाला सोनालीका का विश्व का नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट...

लेटेस्ट न्यूज

Water: पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के क्या टिप्स पढ़ें यहां

खासकर बरसात के मौसम में. संक्रमण आमतौर पर तब होता है जब...