Home मीट Meat Production: मीट को पैक करने में इन तीन तरीकों का किया जाता है इस्तेमाल, बढ़ जाती है लाइफ
मीट

Meat Production: मीट को पैक करने में इन तीन तरीकों का किया जाता है इस्तेमाल, बढ़ जाती है लाइफ

पैक मीट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो मांस को पैक जरूर करना चाहिए. इसके कई कारण हैं. जैसे सुरक्षा, गुणवत्ता और सुविधा. मांस को अगर पैक करके बेचा जाए तो इससे बाहरी तत्व जैसे की धूल, गंदगी और कीटाणु से यह सुरक्षित रहता है. वैक्यूम पैकेजिंग जैसे कई तरीके हैं जो ऑक्सीजन को हटाकर बैक्टीरिया के विकास को धीमा कर देते हैं. जिससे मांस की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. मांस एक ऐसा खाद्य प्रोडक्ट है जो बहुत जल्दी खराब हो जाता है. स्लाटर हाउस में जैसे ही मांस की कटिंग की जाती है कुछ ही घंटे में यह खराब होना शुरू हो जाता है. इसलिए इसे बहुत जल्दी पैक कर दिया जाना चाहिए या बेच दिया जाना चाहिए, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है.

गौरतलब है कि कई देशों में भारत से बफैलो मीट एक्सपोर्ट किया जाता है और उसे पैक करके ही एक्सपोर्ट किया जाता है. ऐसा करके मीट को बहुत लंबे अरसे तक तरो-ताजा रखा जा सकता है. हालांकि देश में अभी भी पैक मीट का चलन उतना ज्यादा नहीं बढ़ा है. जितना दूसरे देशों में है. यहां अभी छोटे व्यवसायी मीट प्रोडक्शन के बाद तुरंत बाद ही उसे बेच देते हैं. क्योंकि उनके पास मीट को पैक करने की वह सुविधा भी नहीं होती. जबकि बड़े स्लाटर हाउस में पैक करने की तमाम सुविधा होती है.

एरोबिक पैकेजिंग क्या है
एरोबिक पैकेजिंग मांस के लिए एक प्रकार की पैकेजिंग है. जिसमें ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है, जो मांस को खिलने या लाल रंग का दिखाने में मदद करती है. यह आमतौर पर लाल मांस के लिए उपयोग किया जाता है. ताकि यह ताजा और आकर्षक दिखे, लेकिन ये तकनीक एरोबिक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकती है.

वैक्यूम पैकेजिंग के बारे में पढ़ें
वैक्यूम पैकेजिंग से मतलब सील करने से पहले हवा निकालने की तकनीक है और यह खाद्य संरक्षण के साधन के रूप में गैसों के उपयोग से पहले की जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य पैकेजिंग सामग्री के उत्पादन के साथ जुड़ाव होता है. मीट में अक्सर इसका इस्तेमाल होता है. इस तरह की पैकेजिंग मीट को सुरक्षित करती है. ताकि मांस लंबे समय तक ताजा बना रहे. इसकी शेल्फ लाइफ भी लंबी रहे. मांस की वैक्यूम पैकेजिंग से खाद्य पदार्थों की बर्बादी नहीं होती है.

वैक्यूम स्किन पैक
वैक्यूम स्किन पैक मांस के लिए एक पैकेजिंग तकनीक है जो मांस को ताजा रखने और उसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में मदद करती है. यह पैक दूसरी स्किन की तरह काम करता है. जो मांस को कस के लपेट लेता है. इस पैक से हवा ही नहीं और अन्य चीजें भी मीट को नुकसान नहीं पहुंच पाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: मणिपुरी और नागी बत्तख आपको बना सकती है मालामाल, साल में मिलते हैं 180 अंडे

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बत्तख पालन भी किया जाता है और...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: बिजली से नहीं, टैंक में लकड़ी का बुरादा भरकर ब्रॉयलर मुर्गों को ठंड से बचाएं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान अगर आपने ब्रॉयलर मुर्गों को पाल...