Home डेयरी Milk Production: पशु कुछ नहीं खा रहा है, दूध उत्पादन हो गया है कम तो खिलाएं ये जड़ी-बूटियां
डेयरी

Milk Production: पशु कुछ नहीं खा रहा है, दूध उत्पादन हो गया है कम तो खिलाएं ये जड़ी-बूटियां

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. अक्सर पशु पालक भाई इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका पशु दूध उत्पादन सही मात्रा में नहीं कर रहा है. कई बार ये इस वजह से भी होता है कि पशु ना तो सही से पानी पीता है ना ही सही से हरा चारा खाता है ना ही सूखा चारा खाता है. जबकि कुछ केस में पशुओं के पेट में कीड़े भी पड़ जाते हैं. जिसकी वजह से पशु जो कुछ खाता पीता है उसका फायदा नहीं दिखता है. जबकि पशु कमजोर हो जाता है और उसकी सेहत भी खराब हो जाती है. हालांकि इस समस्या को दूर करने का भी फार्मूला है. बेहद ही आसानी के साथ कई जड़ी बूटियां को देकर पशुओं की समस्या को दूर किया जा सकता है.

तो आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं कि पशुओं को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे यह समस्या दूर हो जाए. बता दें कि ये जड़ी-बूटियां ऐसी हैं जो रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं जो आसानी से आपको आपके रसोई घर में या फिर किसी जड़ी-बूटी की दुकान पर मिल जाएगी.

क्या-क्या खिलान है और कैसे
इसमें आपको मेथी दाना, काली मिर्च, हल्दी, हरण, आंवला, पीपल वट, सोंठ, अजवाइन और सोडा लेना है.

इन सभी के अंदर ऐसी प्राकृतिक गुण होते हैं जिसको खाने के बाद पशु अच्छे से सभी कुछ खाने पीने लगता है और उसके शरीर में खाने पीने वाली चीज लगने लगती हैं.

इसके नतीजे में पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाता है और पशु को जल्दी बीमारियां भी नहीं लगती हैं और पशु कमजोर भी नहीं होता है.

बात आती है इस खास चीज को देने की तो बता दें कि इनका पाउडर पशुओं को देना होता है.

सबसे पहले आप इन सारी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह से पाउडर बना लें. फिर पशुओं को इस खिलाना शुरू कर दें.

इसे देने के लिए आपको एक और चीज की जरूरत पड़ेगी, जिससे गुड़ कहा जाता है. लगातार 10 दिन तक 50 ग्राम गुड़ और 50 ग्राम यह पाउडर मिलाकर पशुओं को खिलाना है.

निष्कर्ष
इन जड़ी-बूटियां से निर्मित पाउडर को खाने से पशुओं पर इसका असर 10 दिनों में ही दिखाई देने लगेगा. वहीं इसका फायदा ये भी है कि पेट के अंदर मौजूद कीड़े की समस्या भी दूर हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...