Home डेयरी Milk: दूध में फैट बढ़ाने के लिए ये पांच चीजें पशुओं को जरूर खिलाएं
डेयरी

Milk: दूध में फैट बढ़ाने के लिए ये पांच चीजें पशुओं को जरूर खिलाएं

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करता है तो इससे डेयरी फार्मर्स को मुनाफा मिलता है लेकिन अगर दूध में फैट नहीं होता तो उसका दाम अच्छा नहीं मिलता. इस वजह से बहुत ज्यादा पशुपालकों को उनके दूध का वाजिब दाम नहीं मिल पाता है. अगर आप भी पशुपालक हैं और चाहते हैं कि पशु के दूध में फैट बढ़े तो यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताना चाहते हैं जिसको खिलाने से पशु के दूध में फैट बढ़ जाएगा. जिससे आपको दूध का अच्छा दाम मिलेगा.

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को घर पर मौजूद चार चीजें खिलानी चाहिए, इससे दूध का फैट बढ़ जाता है. आइए इस बारे में यहां जानते हैं.

बिनौला खिलाना चाहिए
दूध में फैट बढ़ाने के लिए आपको सबसे पहले बिनौला की खल लेनी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ये दूध की फैट बढ़ाने में बेहद ही अच्छा माना जाता है. आप पशुओं को जो खली खिलाते हैं तो जान लें कि उस खली में से सारा तेल निकाल लिया जाता है, इसलिए खली इतनी ज्यादा गुणवत्तापूर्ण नहीं होती है लेकिन बिनौला में तमाम पोषक तत्व होते हैं. या ये कहा जा सकता है कि इसमें दूध में फैट बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं. वहीं बनौले की बात की जाए तो एक से डेढ़ किलो बिनौला हर दिन पशुओं के फीड में मिलाकर खिलाया जा सकता है.

10 दिनों तक तारामीरा खिलाना चाहिए
वहीं दूध में फैट बढ़ाने के लिए एक दूसरे चीज का इस्तेमाल करना है. जिसको तारामीरा कहा जाता है. तारामीरा पशुओं के लिए वरदान से काम नहीं है. इससे पशुओं का उत्पादन बढ़ता है और तारामीरा खिलाने से पशुओं के शरीर पर बाहरी कीड़े नहीं आते हैं. इससे पशु परेशान भी नहीं होते हैं. इसलिए पशुओं के फीड में 100 ग्राम में 50 ग्राम तारामीरा जरूर देना चाहिए. तारामीरा लगातार नहीं खिलाना है. सिर्फ 10 दिनों तक खिलाना है.

मीठा सोडा और सरसों का तेल दें
इसके अलावा आपको मीठा सोडा भी लेना होगा. 50 ग्राम मीठा सोडा हर दिन पशुओं को खिलाना चाहिए. मीठे सोडे से पाचन शक्ति मजबूत होती है और पशुओं का दूध भी बढ़ता है और उसमें फैट भी बढ़ जाता है. वहीं सरसों का तेल भी अच्छा होता है. दुधारू पशुओं को सरसों का तेल पिलाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. इसमें एंटी एक्सीडेंट गुण भी होते हैं. वहीं सरसों का तेल पशुओं के दूध के फैट को बढ़ाने में भी कारगर है. नियमित रूप से 100 ग्राम सरसों का तेल पशुओं को जरूर दें.

इस सुपर फूड को भी खिलाएं
वहीं मेथी भी पशुओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है. मेथी को सुपर फूड भी कहा जा सकता है. मेथी में ऐसे हजारों गुण हैं जो पशुओं के लिए फायदेमंद हैं. मेथी को 15 से 20 दिन तक पशुओं खिलाना चाहिए. उसके बाद बंद कर देना चाहिए और हर दिन 100 से 150 ग्राम खिला सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...