Home डेयरी Milk Production: तय होना चाहिए दूध निकालने का वक्त, सही तरीका भी बढ़ाता है दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: तय होना चाहिए दूध निकालने का वक्त, सही तरीका भी बढ़ाता है दूध उत्पादन

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन में दूध उत्पादन से ही सबसे ज्यादा कमाई पशुपालकों की होती है. पशु अगर अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करता रहता है, तो इससे पशुपालक को फायदा होता रहता है. दूसरी ओर लापरवाही करने से दूध उत्पादन में कमी हो जाती है. या पशु को किसी तरह की बीमारी हो जाती है तो इसके चलते भी पशुपालन के काम में नुकसान होता है. इसलिए बेहद जरूरी है कि पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करता रहे और उसे किसी तरह की कोई बीमारी भी ना हो तभी डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में लगातार मुनाफा मिलता रहेगा.

डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु का दूध उत्पादन कम होना सिर्फ पोषक तत्वों की कमी या बीमारी से ही नहीं होता है. बल्कि कई बार दूध दुहने का सही वक्त और सही तरीका भी ना पता होने की चलते दूध उत्पादन में कमी देखी जाती है. साथ ही दूध की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. जबकि इससे पशु के स्वास्थ्य पर भी बेहद ही बुरा असर पड़ता है.

क्या है सही वक्त और सही तरीका
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर दिन में दो बार दूध निकाला जाए तो इससे दूध की कुल मात्रा बढ़ती है. जबकि लगातार एक ही समय में निकलने से पशु की आदत दूध उत्पादन की बनी रहती है.

बार-बार अगर समय बदल जाए तो इससे पशु परेशान होते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह 5 से 6 बजे और शाम में 5 से 6 बजे दूध निकालने का सही वक्त माना जाता है.

बता दें कि दूध उत्पादन के बाद थन की मांसपेशियों को बंद होने में तकरीबन 30 मिनट का समय लग जाता है. ऐसे समय में पशु को लेटने से रोकना चाहिए. जिससे थनैला रोग नहीं होता है.

अगर आप समय से दूध निकालते हैं तो इससे दूध में गंदगी या बैक्टीरिया के प्रवेश की संभावना भी कम हो जाती है. जबकि पशु को बेचैनी आदि भी नहीं होती है.

मशीन से दूध निकाल रहे हैं तो बहुत देर तक मशीन नहीं लगाए रखना चाहिए. इससे थनों को नुकसान पहुंच सकता है.

दूध निकालने से पहले थनों को गुनगुने पानी से धो लेना फायदेमंद होता है, और उसे साफ कपड़े से पोछना भी चाहिए.

दूध निकालने के दौरान दो से तीन बार जमीन पर उसकी धार निकालनी चाहिए. साथ ही जहां पर दूध निकाला जा रहा है वहां वातावरण शांत भी होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....