Home डेयरी Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को रखें तनावमुक्त, बीमारी से बचाने को लगवाएं वैक्सीन
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को रखें तनावमुक्त, बीमारी से बचाने को लगवाएं वैक्सीन

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में पशुओं का ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन करना बेहद जरूरी होता है. पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करता है, मुनाफा उतना ज्यादा बढ़ता है. मान लीजिए कोई पशु 10 लीटर दूध का उत्पादन कर रहा है और फिर वो 15 लीटर दूध का उत्पादन करने लगे तो सीधे तौर पर हर दिन 5 लीटर दूध से आने वाली इनकम का फायदा डेयरी फार्मर को होगा. इसलिए पशुपालक भाई दूध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं. ताकि पशुपालन के काम में उन्हें नुकसान ना उठाना पड़े.

बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को कुछ अहम जानकारी दी गई है. जिसमें यह बताया गया है कि पशु का दूध उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है. एक्सपर्ट की ओर से बताया गया है कि क्या उपाय करके पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि पशु को दूध उत्पादन बढ़ाने का क्या तरीका है तो इस रिपोर्ट को पूरा और गौर से पढ़ें.

दूध उत्पादन के लिए क्या काम करें
डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा दूध लेने के लिए पशु को समय पर गर्भधारण कराना जरूरी है.

बहुत लंबा सूखा काल (Dry Period) नहीं होना चाहिए. इससे पशु से आपको कम दूध मिलेगा.

आराम और माहौल देना जरूरी है. पशु को तनावमुक्त रखें, शोरगुल और भीड़ से बचाएं. इससे दूध उत्पादन बढ़ेगा.

पशु का बाड़ा स्वच्छ, हवादार और आरामदायक बनाएं. इससे पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगते हैं.

पशु का नियमित टीकाकरण करायें और कृमिनाशक दवा दें. बीमार पशु का तुरंत इलाज कराएं.

थनैला से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें. पशु को थनैला से बचाने का ये फायदा है दूध उत्पादन ज्यादा मिलेगा.

रोज सुबह-शाम निश्चित समय पर दुहाई जरूर करें.

दुहने से पहले और बाद में थन की सफाई भी करना जरूरी होता है.

थन में सूजन या मास्टाइटिस की नियमित जांच करें.

एक दुधारू पशु को रोज कम से कम 50-70 लीटर पानी चाहिए. इसलिए पानी पिलाते रहें.

पानी पिलाने के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि पशु को हमेशा साफ और ताजा पानी उपलब्ध करायें.

पशुओं को सीधे ठंडी हवा, तेज धूप या बारिश से बचाना सबसे जरूरी है.

डेयरी फार्म में हवा के आने-जाने का सही प्रबंध होना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि ठंडी हवा के झोंके सीधे पशु को न लगे.

निष्कर्ष
दूध उत्पादन बढ़ाकर यदि कमाई करना चाहते हैं तो फिर इन बातों का जरूर ख्याल रखें ताकि ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन मिल सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...