Home डेयरी Dairy: इन चार चीजों को खिलाएं, पशुओं का बढ़ जाएगा दूध उत्पादन
डेयरी

Dairy: इन चार चीजों को खिलाएं, पशुओं का बढ़ जाएगा दूध उत्पादन

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. कई बार ऐसा देखा गया है कि जब पशु बछड़े या फिर बछिया को जन्म देते हैं तो उसके बावजूद दूध का उत्पादन नहीं करते हैं. इसके चलते डेयरी फार्मर्स को नुकसान होता है. क्योंकि डेयरी फार्मिंग का काम कहीं ना कहीं पशुओं के दूध उत्पादन पर टिका होता है और ऐसे में जब दूध का उत्पादन कम हो जाता है तो डेयरी फार्मर्स को नुकसान होने लगता है. इसलिए डेयरी किसान इन कोशिशों में लगे रहते हैं कि कैसे पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाया जाए. ताकि उन्हें डेयरी फार्मिंग के काम में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिले.

आपको बता दें कि डेयरी फार्मिंग में पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने का कई तरीका है. कुछ देसी तरीका भी है, जबकि कुछ डॉक्टरी तरीका भी है. जिसके जरिए पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक देसी तरीका बताएंगे, जिसके जरिए पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं. इसमें आपको कुछ जड़ी बूटियां पशुओं को खिलानी होंगी. इसके बाद पशु ज्यादा दूध उत्पादन करने लगेगा.

दो तीन दिन में दिखने लगेगा असर
जब पशु बछड़े या बछड़ी को जन्म दे दे तो उसके बाद 2 किलो सफेद जीरा ले लें. इसके साथ ही दो किलो गुड़ भी ले लें और आधा किलो मीठा सोडा की भी जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा 2 किलो मिश्री भी शामिल करना होगा. इन सब चीजों को मिक्स कर लें. फिर हर दिन ब्याने के बाद पशुओं को 100 से 150 ग्राम इन चीजों को देना शुरू कर दें. इस जुगाड़ को अपनाने वाले किसान भाई का कहना है कि इससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ने लगेगा, दो ही तीन दिन के अंदर इसका असर दिखने लगेगा लेकिन इस चीज को हर दिन पशुओं को फीड में मिलाकर खिलाना पड़ेगा. तभी इसका फायदा होगा.

क्या है सफेद जीरा, गुड़, मीठा सोडा और मिश्री खिलाने का फायदा
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को सफेद जीरा, गुड़, मिश्री और मीठा सोडा खिलाने से उन्हें कई तरह के फायदे होते हैं. जीरा पाचन शक्ति को मजबूत करता है और इससे पशुओं की भूख बढ़ जाती है. जिससे पशु ज्यादा खाने लगते हैं. वहीं गुड़ उन्हें एनर्जी देता है और पीएच स्तर को संतुलित करने में भी मदद करता है. जबकि मीठा सोडा पशुओं को कब्ज और अपच से राहत दिलाता है. इस वजह से पशु जो कुछ भी खाते पीते हैं उन्हें अच्छे से लगता है और पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं. इसलिए एनिमल एक्सपर्ट इन चारों चीजों को खिलाने की सलाह देते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...