Home डेयरी Milk Production: ठंड में दूध, एसएनएफ और फैट बढ़ाने के लिए पशु को ये मिश्रण खिलाएं
डेयरी

Milk Production: ठंड में दूध, एसएनएफ और फैट बढ़ाने के लिए पशु को ये मिश्रण खिलाएं

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. ठंड के महीने में भी पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है. क्योंकि पशु को दूध उत्पादन करने के लिए एनर्जी की बहुत जरूरत होती है और पशु खुद को ठंड से बचाने के लिए अपने शरीर की अतिरिक्त एनर्जी का इस्तेमाल करता है. जिससे कई बार दूध का उत्पादन घट जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि दूध का उत्पादन बढ़ाने का कोई उपाय नहीं है. ऐसा तरीका भी है जिसको अपनाकर पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. बस इसके लिए आपको एक खास किस्म का मिश्रण तैयार करना होगा. जिससे पशु को खिलाने से उसका दूध उत्पादन, फैट और एसएनएफ सब बढ़ जाएगा.

आपको पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए जिस मिश्रण तैयार करना है वो कई चीजों से मिलकर बनाया जाएगा. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलकर पीसकर पशु को सुबह और शाम में 100-100 ग्राम खिलाना शुरू कर दें. कुछ ही दिनों में दूध उत्पादन बढ़ता नजर आएगा. पशु की सेहत भी अच्छी हो जाएगी. आइए इस बारे में जानते हैं कि मिश्रण तैयार करने किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.

इन सामानों से बनाएं मिश्रण
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए 2 किलो धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करना है. वहीं 2 किलो तारामीरा भी इसके अंदर शामिल करना होगा.

तीसरी चीज मेथी होगी जो ठंड में पशुओं के लिए काफी फायदेमंद होती है और मेथी भी दो किलो की मात्रा में लेनी है.

500 ग्राम अजवाइन भी शामिल करना है. क्योंकि अजवाइन पशुओं को ठंड से बचाती है. इसलिए ठंड में पशुओं को जरूर खिलाना चाहिए.

500 ग्राम इसमें सौंफ को भी शामिल करना है. 500 ग्राम हल्दी और ढाई सौ ग्राम गुड़ की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को लेकर अच्छी तरह से पीस दें.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि 100 ग्राम सुबह 100 ग्राम शाम में इसे खास मिश्रण को खिलाना शुरू कर दें. दूध, फैट और एसएनएफ हर चीजों को बढ़ाने में यह मिश्रण बेहद ही कारगर है. अगर आप डेयरी फार्मिंग का काम कर रहे हैं और इससे आपको दूध उत्पादन ज्यादा मिलता है तो इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा भी मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

amul milk snf
डेयरी

Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

नई दिल्ली. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई...

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...