Home पशुपालन Animal News: पशु दूध निकालते समय मारता है लात, तो जानें क्या करें
पशुपालन

Animal News: पशु दूध निकालते समय मारता है लात, तो जानें क्या करें

murrah buffalo livestock
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाइयों के साथ कभी न कभी ये घटना हुई ही होगी कि दूध दूहने के दौरान पशु ने लात चला दी. इससे दूध का नुकसान तो होता ही है, साथ ही पशुपालक को चोट भी लग जाती है. इस वजह से पशु का लात मारना हर तरह से नुकसानदेह है. पशुपालन के एक्सपर्ट की मानें तो पशु का लात मारना कई बार पशुपालकों की गलती और कई बार उन्हें किसी तरह की तकलीफ की वजह से भी होता है. ऐसे में यदि आपको भी पशु लात मारे तो इससे परेशान न हों, पहले ये जानने की कोशिश करें​ कि ऐसा क्यों हुआ है.

पशुपालन के एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार पशु के थन में सूजन आ जाती है, इसकी वजह से ऐसा होता है. जबकि कई बार वजह अलग होती है. ऐसे में पशुपालकों के लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि पशु के लात मारने की वजह क्या है और इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.

लात मारने की क्या है वजह
कई बार पशु को दर्द होता है या थन पें सूजन आ जाती है, तब ऐसा होता है.

वहीं पशु कई बार डर जाता है या तेज आवाज की वजह से भी ऐसा होता है.

पहली बार ब्याने वाली गाय और भैंस भी दूध दूहते वक्त लात मारती है. क्योंकि उसकी आदत नहीं होती है.

गलत तरीके से यदि दूथ निकाला जाता है तो भी पशु लात मारते हैं.

थन में चोट या कीड़े की वजह से भी लात मारना आम बात है.

खून आना या बेचैनी भी लात मारने की वजहों में से एक है.

लात मारे तो क्या करें
पशु की लात मारने से बचना है तो शांत माहौल रखें.

थन साफ कर मालिश करें.

समय—समय पर दर्द की जांच करें.

पशु को सही खुराक और सही तरह से पानी दें

नियनित समय पर टूथ निकालते रहें.

क्या न करें
पशु को मारे या डराएं नहीं, नहीं तो समस्या दूर नहीं होगी.

जबरदस्ती या तेज हाथ से दूथ न निकालें.

यदि समस्या फिर भी बनी रहे तो डॉक्टर को दिखाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...