Home डेयरी Cow: इन गायों के साथ शुरू कर सकते हैं डेयरी बिजनेस, यहां पढ़ें खासियत
डेयरी

Cow: इन गायों के साथ शुरू कर सकते हैं डेयरी बिजनेस, यहां पढ़ें खासियत

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. दूध उत्पादन करके कमाई करना चाहते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. कयोंकि यहां आपको पता चलेगा कि कौन सा पशु दूध उत्पादन करने के लिए सही है. यानि किस नस्ल का पशु पालना चाहिए. हम यहां बात करने जा रहे हैं गायों की. यहां आपको गायों की कुछ नस्लों के बारे में जानकारी देंगे. जिसके साथ आप डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करना चाहेंगे. आपको यहां ये भी बता दें कि गाय के दूध को भैंस के दूध से ज्यादा बेहतर माना जाता है. जबकि हर उम्र के लोगों के लिए ये सही भी है.

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) की तरफ से लावइ स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को इस बारे में अहम जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा बताया गया है कि साहीवाल, ​गिर, रेड सिंधी, एफ 1, एचएफ और जर्सी के साथ डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

गायों की प्रमुख नस्लें और उनकी खूबी
साहीवाल नस्ल
की बात की जाए तो इस गाय रंग हल्का लाल और भूरा होता है. इस गाय के दूध का औसत 8-10 लीटर प्रतिदिन है. ये गाय सहनशील और जलवायु के लिए उत्तम मानी जाती है.

गिर गाय के लंबे कान व उभरा माथा होता है. ये गाय A2 दूध के लिए प्रसिद्ध है. इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है. इसलिए इसे पालना बेहतर है.

रेड सिंधी में गर्मी सहन करने की क्षमता ज्यादा होती है. इसका मजबूत शरीर होता है. कम चारे में भी ज्यादा उत्पादन देने की क्षमता होती है.

एफ 1 गाय की बात की जाए तो इसके दूध में वसा (फैट) 4.5-5.5 फीसद होता है. ये बड़े आकार की गाय होती है. क्रॉसब्रीडिंग में लोकप्रिय है.

एचएफ गाय ज्यादा दूध उत्पादन करने वाली होती है. ठंडे मौसम के लिए उपयुक्त मानी जाती है. हालांकि इसे अच्छी देखभाल जरूरत होती है.

जसीं दिखने में बहुत आकर्षित होती है. ये नस्ल अमेरिका में ज्यादा पाई जाती है. इसको पालना भी बेहतर होता है.

निष्कर्ष
इन गायों के साथ डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू किया जा सकता है. इससे अच्छी कमाई का मौका मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....