नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी कमाई के लिए एचएफ से क्रॉस गिर गाय को पालकर बढ़िया कमाई कर रहे हैं. क्येांकि भारत में जिन इलाकों में भीषण गर्मी (45°C–48°C) पड़ती है. वहां पर गिर और एचएफ के क्रॉस के जरिए दूध उत्पादन बेहतर लिया जा सकता है. जबकि बिना क्रास वाली एचएफ और गिर पालने पर उत्पादन प्रभावित होता है. मान लजिए आपने शुद्ध एचएफ गायों को पालकर रखा है तो ज्यादा गर्मी में उसका दूध घटकर लगभग आधा रह जाता है. वहीं गिर और एचएफ के क्रॉस में गिर गाय की मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) और गर्मी बर्दाश्त करने की ताकत आ जाती है, जिससे भीषण गर्मी में भी दूध उत्पादन गिरता नहीं है.
प्योर गिर आमतौर पर दोनों समय का मिलाकर औसतन 12 से 14 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन करती है. वहीं प्योर एचएफ 25 से 30 लीटर दूध का उत्पादन करती है. हालांकि गर्मी में उसका उत्पादन आधा रह सकता है. जबकि गिर और एचएफ क्रॉस प्रति समय 12 लीटर, यानी दोनों समय का मिलाकर औसतन 24 से 25 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन करती है.
40 से 45 गायें मिल्किंग पर हैं तो होगी अच्छी कमाई
जबकि ऐसी गायों को एक-एक करके बांधने की जरूरत नहीं पड़ती. वे खुले (Free Range/Loose Housing) में अपनी मर्जी से चारा खाती हैं.
जिससे लेबर खर्च काफी कम हो जाता है. लेबर खर्च कम होते ही डेयरी फार्मिंग में मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है.
अगर आपके फार्म में कुल 70-80 गोवंश हैं, जिनमें 40 से 45 गायें मिल्किंग पर हैं तो रोज प्रतिदिन 400 से 450 लीटर दूध का उत्पादन आसानी से होगा.
बिचौलियों या डेयरी कंपनियों को सस्ते में दूध देने के बजाय आप शहर में 4 डिलीवरी लड़कों के जरिए सीधे घरों तक पहुंचा सकते हैं.
दूध की पैकेजिंग फार्म पर ही सेमी-ऑटोमैटिक मशीन से पाउच में करें तो कमाई और बढ़िया हो जाएगी.
सिर्फ दूध की सीधी बिक्री से प्रति माह लगभग 8 लाख का सकल राजस्व (Gross Revenue) आसानी से आ जाएगा.
सर्दियों में शुद्ध मुनाफा लगभग 35% तक रहता है, जो गर्मियों में थोड़ा घटता है, लेकिन इतना नहीं घटेगा कि आपको नुकसान होने लगे.
यदि कभी 50-100 लीटर दूध बच जाता है, तो उसे फेंकने या कम दाम में बेचने के बजाय फार्म पर ही पनीर तैयार करके 380 प्रति किलो बेचा जा सकता है.
पनीर बनाने के बाद बचा हुआ प्रोटीन युक्त पानी (Whey Water) छोटे बछड़े-बछड़ियों को पिलाया जाता है, जिससे उनकी शारीरिक ग्रोथ तेजी से होती है.
निष्कर्ष
डेयरी फार्मिंग में इस तरह से भी कमाई की जा सकती है. बस जरूरत इस बात की है कि सही समय पर मुकम्मल ट्रेनिंग लेकर काम को शुरू करें.












Leave a comment