Home डेयरी Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि पशु दूध उत्पादन क्षमता के मुताबिक करे और हो सके तो इतना दूध दे कि बाल्टी भर जाए और इससे कमाई करके किसानों की झोली भी पैसों से भर जाए. इसलिए पशुपालक भाई हमेशा ही इस कोशिश में रहते हैं कि कैसे पशु से ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन ले सकें. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार पशु को सही चारा नहीं मिलता है. इससे भी दूध उत्पादन कम हो जाता है और नतीजे में पशुपालक भाई को नुकसान होता है.

इसलिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि दूध बढ़ाने वाला संतुलित आहार कैसा होता है और इसमें क्या-क्या शामिल किया जाता है. क्योंकि संतुलित आहार की कमी के कारण दूध का उत्पादन कम हो सकता है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि पशु क्या खिलाएं जिससे दूध उत्पादन ज्यादा मिले तो इस रिपोर्ट को गौर से और पूरा पढ़ें.

दूध बढ़ाने वाला संतुलित आहार क्या है
अगर आप चाहते हैं कि गाय और भैंस ज्यादा दूध दे, तो सिर्फ चारा देना काफी नहीं है. इसके साथ संतुलित आहार (Balanced Diet) देना जरूरी है.

पशु को हरा चारा (Green Fodder) जरूर दें. इसके अलावा इसमें सूखा चारा (Dry Fodder) भी शामिल करें.

पशु को चारे के तौर पर नेपियर, बरसीम, मक्का, ज्वार, भूसा, सूखी घास खिलाएं.

हरा चारा रोजाना 15-25 किलो खिलाना चाहिए. इससे दूध बढ़ेगा और पाचन सही रहेगा.

वहीं अगर आप सूखा चारा 5-7 किलो रोजाना खिलाते हैं तो इससे भी पशु का पेट सही रहता है और ये पशु को फाइबर देता है.

दाना/कंसंट्रेट के तौर पर मक्का, चोकर और खली खिलाएं. पशु को हर 1 लीटर दूध पर 400-500 ग्राम दाना दें.

आसान तरीके से इस समझें तो 40 परसेंट मक्का, 30 फीसद चोकर, 20 प्रतिशत खली और 10% मिनरल मिक्सचर दें.

मिनरल मिक्सचर + नमक देना भी जरूरी है. रोज 50-60 ग्राम मिनरल मिक्स, 30 ग्राम नमक दें. इससे दूध की क्वालिटी और मात्रा दोनों बढ़ती है.

साफ पानी भी पशु की जरूरत है. दिन में 3-4 बार पानी जरूर दें. एक पशु को 50-80 लीटर पानी चाहिए.

निष्कर्ष
ये याद रखें कि अचानक आहार न बदलें, धीरे-धीरे बदलें. बासी/फफूंदी वाला चारा न दें, समय पर खिलाएं. यदि इस तरह से पशु को चारा खिलाएंगे तो फिर दूध उत्पादन बढ़ेगा और आपको डेयरी फार्मिंग में मुनाफा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...