Home डेयरी Dairy Animal: डिलीवरी के 15 दिनों के बाद पशु को खिलाएं ये लड्डू, कई गुना बढ़ जाएगा दूध उत्पादन
डेयरी

Dairy Animal: डिलीवरी के 15 दिनों के बाद पशु को खिलाएं ये लड्डू, कई गुना बढ़ जाएगा दूध उत्पादन

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाला ऐसा कौन सा पशुपालक है जो पशुओं का दूध उत्पादन नहीं बढ़ाना चाहता है, लेकिन कई तरीके अपनाने के बाद भी पशु का दूध उत्पादन नहीं बढ़ता है. जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ता है. हालांकि जिन चीजों की मदद से दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बस जरूरत इस बात की है कि उस फार्मूले की जानकारी पशुपालकों को हो. आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही एक तरीके के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके जरिए पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा और पशु के दूध से बाल्टी भर जाएगी. आइए इस बारे में जानते हैं.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को दिनभर जो चारा पानी दिया जाता है, उसके अलावा भी कुछ अतिरिक्त चीज दी जानी चाहिए. जिससे उनका दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है. खासतौर पर डिलीवरी के बाद. कई बार पशुपालक भाई सिर्फ और सिर्फ पशुओं को सूखा चारा, हरा चारा ही देते रहते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी दी जानी चाहिए, जिससे आसानी से दूध उत्पादन बढ़ाया जा सके.

10 से 20 लीटर हो जाएगा दूध
क्या आपने कभी दूध उत्पादन बढ़ाने वाले लड्डू के बारे में सुना है. जी हां, इस लड्डू को देने से पशु दूध उत्पादन करने लगता है. यह बड़ा ही पावरफुल लड्डू है. इस लड्डू की खासियत है कि इसको देने से जो पशु कम दूध देते हैं वो ज्यादा देने लगेंगे और जो पशु दूध दे ही नहीं रहे हैं वो भी दूध का उत्पादन करने लगेंगे. 10 लीटर अगर पशु दूध दे रहा है तो 20 भी हो सकता है. इसके लिए आपको एक किलो शतावर लेनी है और इसका अच्छी तरह से पाउडर बना लेना है. इसमें 1 किलो सौंफ को एड करना है, इसका भी आपको शतावर की तरह ही पाउडर बना लेना है और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

100 ग्राम लड्डू इस तरह करें तैयार
शतावर और सौंफ को एक साथ मिलाने के बाद इसमें 4 किलो गुड़ लेना है और गुड़ में थोड़ा सा पानी मिलाकर इन सब चीजों को अच्छी तरह से सान लें. फिर इसका लड्डू बना लें. पानी डालने से इसको लड्डू बनाने में आसानी रहेगी. इसके बाद पशुपालक भाई को 100 ग्राम के लड्डू बनाने हैं, जो पशु को डिलीवरी होने के 15 दिन के बाद देना शुरू करें. एक लड्डू सुबह एक लड्डू शाम को देना है. कम से कम 20 से 25 दिन इसे आप देते हैं, तो इससे दूध उत्पादन बढ़ जाएगा और दूध की क्वालिटी भी बेहतर हो जाएगी. आप चाहें तो किसी विशेषज्ञ से भी इस बारे में पूछ सकते हैं. ताकि आपको इत्मीनान हो जाए कि ये चीज दी जा सकती है की नहीं. हालांकि इसका रिजल्ट बेहतरीन है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...