Home डेयरी दुनियाभर के मुकाबले देश में 5 गुना तेजी से बढ़ा है दूध उत्पादन, पढ़ें ये रिपोर्ट
डेयरीलेटेस्ट न्यूज

दुनियाभर के मुकाबले देश में 5 गुना तेजी से बढ़ा है दूध उत्पादन, पढ़ें ये रिपोर्ट

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. कृषि का पशुधन भारतीय अर्थव्यवस्थार में बहुत ही अहम रोल है. जबकि कुछ वर्षों में ये तेजी के साथ बढ़ा है. कुल सकल मूल्य वर्द्धन (GVA) में पशुधन का योगदान करीब 30 फीसदी तक हो गया है. बता दें कि दूध हो या फिर अंडा, मीट और चिकन सभी में तेजी के साथ इजाफा हुआ है. यही वजह है कि दूध के मामले में भारत ने दुनियाभर में दूसरे देशों के की अपेक्षा पांच गुना ज्यादा तेजी से तरक्की की है. वहीं पोल्ट्री सेक्टर में भी भारत ने बड़ी लकीर खींचने में कामयाबी हासिल की है.

केन्द्रीय मत्य्र -पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर मंत्रालय की उपलब्धि‍यां गिनाते हुए कहा है कि पशुपालन और डेयरी विभाग देशभर में इसके विकास और प्रचार के लिए कई तरह की स्कीम करने पर काम कर रहा है. कहा कि केन्द्र सरकार पहले ही 2026 तक देशभर में पशुपालन और डेयरी के विकास पर फोकस करते हुए कई बड़ी योजनाओं में संशोधन करने के साथ ही एक विशेष पशुधन क्षेत्र पैकेज को मंजूरी दे भी दे चुका है.

मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा है कि भारत में पशुधन और मुर्गी पालन के तमाम संसाधन मौजूद हैं. जो ग्रामीण जनता की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. आंकड़ो की बात की जाए तो 20वीं पशुधन जनगणना के मुताबिक देश में लगभग 303.76 मिलियन गोवंश (मवेशी, भैंस, मिथुन और याक), 74.26 मिलियन भेड़, 148.88 मिलियन बकरियां, 9.06 मिलियन सूअर और लगभग 851.81 मिलियन मुर्गियां हैं.

वहीं मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि अकेले डेयरी सेक्टर ऐसा है जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी का योगदान देता है. उन्होंने कहा कि आज देश में आठ करोड़ से ज्यादा किसान सीधे डेयरी सेक्टर से रोजगार हासिल कर रहे हैं. भारत आज विश्व के दूध उत्पादन में 23 फीसद का बड़ा योगदान देता है. बीते आठ साल में देश में दूध उत्पादन 51.05 फीसदी बढ़ा है. वहीं वर्ष 2014-15 के दौरान दूध का उत्पादन 146.3 मिलियन टन था जो साल 2021-22 में बढ़कर 221.06 मिलियन टन हो चुका है. वहीं अच्छी बात ये है कि विश्व में जहां दूध उत्पादन जहां 1.2 फीसदी से बढ़ रहा है तो वहीं भारत में ये रफ्तार 6.4 फीसदी है. साल 2021-22 में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 444 ग्राम प्रति दिन हो चुकी है. वहीं साल 2020-21 में ये आंकड़ा 394 ग्राम प्रति दिन था.

परषोत्तम रूपाला ने कहा (FAOSTAT) डेटा 2020 के अनुसार, भारत विश्व में अंडा उत्पादन में तीसरे और मीट उत्पादन में अब आठवीं पोजिशन पर है. देश में अंडा उत्पादन 2014-15 में 78.48 बिलियन से बढ़कर साल 2021-22 में 129.60 बिलियन के पास पहुंच गया है. वहीं देश में अंडे का उत्पादन आठ फीसदी की दर से हर साल बढ़ा है. साल 2021-22 में अंडे की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 95 अंडे प्रति वर्ष हो गई है. देश में मीट का उत्पादन 2014-15 में 6.69 मिलियन टन से बढ़कर साल 2021-22 में 9.29 मिलियन टन तक पहुंच गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...