Home डेयरी Milk Production: रोजाना 5 से 10 रुपए खर्च करके पशु का बढ़ाएं 30 फीसदी तक दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: रोजाना 5 से 10 रुपए खर्च करके पशु का बढ़ाएं 30 फीसदी तक दूध उत्पादन

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में दूध उत्पादन से ही पशुपालकों को फायदा होता है. पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं. डेयरी फार्मर्स उतना ज्यादा मुनाफा कमाते हैं. वहीं उसके उलट अगर पशु दूध का उत्पादन कम करते हैं तो डेयरी फार्मर्स को नुकसान होने लगता है. इसलिए डेयरी फार्मिंग का काम करने वाले पशुपालक भाई दूध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं. आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में खास तौर पर दूध उत्पादन कम हो जाता है. ऐसे में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक कई नुस्खों पर पर काम कर सकते हैं. जिससे दूध उत्पादन बढ़ाया जाता है.

इस आर्टिकल में हम आपको दूध का उत्पादन बढ़ाने का तरीका बताने जा रहे हैं. हम जिस तरीके को आपको बताने जा रहे हैं, उस तरीके से आप पशु का 30 फीसदी दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं. जबकि इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. 5 से 10 रुपए के रोजाना क खर्च से ही आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ा पाएंगे तो आइए जानते हैं कि इस सस्ते नुस्खे से कैसे दूध का उत्पादन बढ़ेगा.

जीरा पाउडर खिलाने के फायदे
दरअसल, आप पशुओं को जीरा पाउडर और गुड़ मिलाकर खिलाते हैं तो दूध का उत्पादन बढ़ा सकते हैं. अगर आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो 50 ग्राम जीरा पाउडर और 100 ग्राम गुड़ मिलाकर पशुओं को रोजाना सुबह के वक्त खिलाना शुरू कर दें. इन दोनों चीजों को मिक्स करके खिलाने से एक ही हफ्ते में आपको नतीजा नजर आने लगेगा. पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. कुछ ही दिनों में तकरीबन 30 फीसदी तक दूध उत्पादन बढ़ जाएगा लेकिन आप पशुओं को ये खिलते रह तो दूध उत्पादन में कमी नहीं आएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरा पाउडर खिलाने के कोई फायदे होते हैं. जीरा पाउडर से पशुओं की पाचन शक्ति में सुधार होता है और पशुओं में बीमारियों से बचाव होता है. जिसके चलते दूध उत्पादन बढ़ता है. जीरा पाउडर में एंटीबैक्टीरियल और अंएंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं.

गुड़ खिलाने के फायदे के बारे में पढ़ें यहां
वहीं पशुओं को गुड़ खिलाने की भी कई फायदे होते हैं. इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है. पशुओं को एनर्जी मिलती है. उनकी भूख बढ़ जाती है. जिसके चलते दूध उत्पादन में सुधार आता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं से ज्यादा दूध उत्पादन लेने के लिए उनकी पाचन शक्ति में सुधार करना बेहद ही जरूरी होता है. इसलिए गुड़ खिलाया जाता है. आपको बता दें कि गुड़ पशुओं के पेट में सूक्ष्मजीवों के विकास में मदद करता है. जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है. वहीं गुड़ के अंदर कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिज तत्व होते हैं, जो पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार साबित होते हैं. गुड़ खिलाने से पशुओं की प्रजनन शक्ति भी बेहतर होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....