Home डेयरी Milk Production: देसी तरीकों से बढ़ाएं दूध उत्पादन, खिलाकर बाल्टी भर मिलेगा मिल्क
डेयरी

Milk Production: देसी तरीकों से बढ़ाएं दूध उत्पादन, खिलाकर बाल्टी भर मिलेगा मिल्क

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
गोशाला में बैठी गाय.

नई दिल्ली. मौसम बदल रहा है. तापमान दिनों दिन चढ़ रहा है. गर्मी के मौसम में डेयरी फार्मिंग में दिक्कतें आती हैं. कुछ पशु दूध उत्पादन कम कर देते हैं. गर्मी में पशुओं को लोबिया घास, अजोला घास जैसे हरे चारे को खिलाना चाहिए. ये चारे प्रोटीन, फाइबर और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं. पशुओं को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए भी जरूरी है. अगर पशु बीमार है या तनाव में है, तो उसका दूध उत्पादन कम हो सकता है. दूध बढ़ाने के लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा और लोकप्रिय विकल्प है। गाय-भैंस को सरसों का तेल खिलाने से दूध उत्पादन में वृद्धि होती है, साथ ही पशुओं का पाचन तंत्र भी सुधरता है.

इस आर्टिकल में हम आपको आसानी से मिलने वाली कई चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको देने से आपका पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगेगा. इसको देने का तरीका भी इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे. इस तरीके को करने के बाद आपका पशु ज्यादा दूध देगा और इससे आपको डेयरी फार्मिंग में भी फायदा मिलने लगेगा.

घरेलू चीजों से बढ़ाएं दूध: मेथी, जीरा, अजवाइन, भी दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. मेथी देने से पशुओं का वजन बढ़ता है. दूध का प्रोडक्शन बढ़ता है. इसके कई फायदे हैं. पशुओं को सुबह-शाम 50-100 ग्राम गुड़ और 10 ग्राम शहद का मिश्रण खिलाने से भी दूध की मात्रा बढ़ सकती है.

चूने का प्रयोग: पशुओं के पानी में थोड़ा सा चूना मिलाकर देने से भी दूध उत्पादन बढ़ता है क्योंकि चूना कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो पशुओं के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है.

सोयाबीन का करें इस्तेमाल: सोयाबीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो बेहतरीन दाना है. इससे दूध बढ़ता है. इसलिए इसे पशुओं को खिलते रहना चाहिए. आमतौर पर यह दाना पशुपालक अपने पशुओं को नहीं खिलता हैं. इसलिए सोयाबीन को भी दिया जा सकता है. दूध बढ़ाने के लिए पीली सदावर का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसे जहां उगाई जाती वहीं से खरीदा जाना चाहिए. तभी यह ज्यादा इफेक्टिव साबित होगी और किसान से खरीदने पर सस्ती मिलेगी. जिससे प्रति पशु दूध उत्पादन की लागत भी कम हो जाएगी.

गुड़ का कर सकते हैं प्रयोग: गुड़ को हमेशा दिया जा सकता है, जब ज्यादा गर्मी होती है तो कम दिया जाता है लेकिन बाकी मौसम में गुड़ को दिया जा सकता है. इससे पशुपालन में दूध बढ़ता है. इससे एनर्जी भी मिलती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...