Home डेयरी Milk Production: 18 से 20 लीटर दूध देने वाली गाय को कितना दें फीड और उसमें क्या मिलाएं
डेयरी

Milk Production: 18 से 20 लीटर दूध देने वाली गाय को कितना दें फीड और उसमें क्या मिलाएं

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को उनकी जरूरत के मुताबिक जब खान-पान मिलता है, तभी वो सही मात्रा में दूध का उत्पादन करते हैं. यदि उन्हें दिया गया फीड सही नहीं है या उसमें कमी है तो फिर दूध उत्पादन में सीधे तौर पर कमी देखी जा सकती है. एक पशुपालक गाय या भैंस को इसलिए पालता है कि दूध का उत्पादन करे और उससे अपनी इनकम बढ़ाए, लेकिन अगर वह फीड देने में लापरवाही करे या फिर उसे सही तरीका ना मालूम हो तो इससे उसका डेयरी फार्मिंग का बिजनेस नहीं चल पाएगा, यानि कि उसे डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में नुकसान हो जाएगा.

जब पशु दूध का उत्पादन ही सही मात्रा में नहीं करेगा तो कैसे पशुपालक भाई को डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में फायदा कैसे होगा. अलबत्ता पशुपालन की लागत घट जाएगी और फायदा घटता चला जाएगा. ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि क्षमता के मुताबिक कितना फीड देना चाहिए. इसलिए यहां हम आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 18 से 20 लीटर दूध का उत्पादन करने वाली गाय को कितना फीड देना चाहिए, इस बारे में बताने जा रहे हैं.

क्या-क्या खिलाएं और कितना
डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी गाय 18 से 20 लीटर दूध का उत्पादन कर रही है तब आप उसको 5 किलो एक टाइम में फीड जरूर दें. इससे कम न करें.

अब बात आती है कि फीड में क्या देना है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 किलो चावल की पॉलिश का इसमें इस्तेमाल करें.

वहीं चावल की पॉलिश के अलावा फीड के तौर पर गेहूं और मक्का की दलिया 2 किलो इस्तेमाल करनी है. यह भी फीड का अहम हिस्सा है.

एक्सपर्ट का कहना है कि उसके बाद आप उसमें पशु आहार 2 किलो शामिल कर लें. जबकि इस पूरे फीड में 20 एमएल लिवर टॉनिक का इस्तेमाल जरूर होना चाहिए.

पशुओं को मिनरल मिक्सचर भी दिया जाता है. इसलिए इस फीड में 50 से 100 ग्राम मिनरल मिक्सचर आप हर दिन पशुओं को दें.

गुड़ पशुओं को एनर्जी देता है. खासतौर पर ठंड में भी ये बड़ा कारगर होता है. इसलिए 5 किलो फीड में 200 ग्राम गुड़ भी मिला दें.

निष्कर्ष
इसके बाद पानी मिक्स करें और दाने को अच्छी तरह से मिला दें. फिर पशुओं के आगे इसे परोस दें. लगातार इस तरह का फीड देने से पशु का दूध उत्पादन बेहतर होगा. आपको डेयरी फार्मिंग के काम में अच्छा मुनाफा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...