Home डेयरी Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश रहती है कि उनका पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे. क्योंकि दूध उत्पादन कम यानि मुनाफा कम. जबकि दूध उत्पादन ज्यादा तो यानि डेयरी फार्मिंग में फायदा ज्यादा. एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर जो पशु कम दूध का उत्पादन कर रहे हैं, उससे ज्यादा दूध उत्पादन लिया जा सकता है. इससे डेयरी फार्मिंग में आपको मुनाफा ज्यादा मिलने लग जाएगा. अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को पूरा पढ़ें.

एक्सपर्ट का कहना है कि दूध उत्पादन बढ़ाने 5 तरीके बड़े ही मुफीद हैं. पशु को ठंडा और साफ पानी पिलाएं. संतुलित आहार दें. मिनरल मिक्सचर और कैल्शियम दें. हीट स्ट्रेस कम करें और समय पर दूध की दुहाई करें.

ठंडा और साफ पानी
दूध का लगभग 85 फीसद हिस्सा पानी होता है.

दिन में 3-4 बार साफ और ठंडा पानी दें.

गंदा या गर्म पानी दूध कम करता है.

संतुलित आहार (Balanced Feed)

सिर्फ हरा चारा काफी नहीं है.

जानवर को एनर्जी, प्रोटीन और मिनरल भी देना चाहिए.

आहार में हरा चारा, सूखा चारा, दाना और मिनरल मिक्स शामिल करें.

Mineral की कमी से दूध तुरंत कम हो जाता है.

रोज 50-60 ग्राम Mineral Mix दें.

जरूरत पड़ने पर कैल्शियम और इलेक्ट्रोलाइट्स दें.

Heat Stress कम करें

गर्मी में जानवर ऊर्जा दूध बनाने की जगह शरीर ठंडा रखने में खर्च करता है.

छाया, पंखा, ठंडा पानी और नहलाना बहुत जरूरी है.

दोपहर की धूप से बचाएं. क्योंकि इससे दूध उत्पादन घट सकता है.

समय पर दुहाई यानि दूध निकालने का समय रोज एक जैसा रखें. बार—बार समय बदलने से नुकसान होता है.

सुबह-शाम फिक्स समय पर दुहाई करना बेहद जरूरी है.

दुहाई से पहले उनके थनों को अच्छी तरह से साफ करें.

जानवर को तनाव (Stress) न दें. स्ट्रेस दूध उत्पादन घटा देता है.

निष्कर्ष
याद रखें, रोज एक स्टीन बनाएं, अच्छा आहार दें. क्योंकि स्वस्थ पशु ही ज्यादा दूध देता है. इससे आपको डेयरी फार्मिंग में अच्छी कमाई का मौका भी मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...