Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुओं को क्यों दिया जाना चाहिए मिनरल मिक्सचर, 8 फायदों के बारे में पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं को क्यों दिया जाना चाहिए मिनरल मिक्सचर, 8 फायदों के बारे में पढ़ें यहां

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं को संतुलित आहार दिया जाता है. संतुलित आहार पशुओं के शरीर को बनाए रखने के लिए उनकी जरूरी बढ़ोतरी और उत्पादन के लिए दिया जाता है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि संतुलित आहार 24 घंटे में एक बार पशुओं को खिलाया जाता है. वहीं पशुओं को हरा चारा सूखा चारा भी दिया जाना चाहिए. क्योंकि इन सब चीजों से पशुओं को पोषक तत्व मिलता है. जिन मौसम में हरा चारा कम मिलता है उस दौरान साइलेज देकर पशुओं को इसकी पूर्ति की जाती है. अगर पशुओं की जरूरत के मुताबिक चारा नहीं मिलता तो इससे उनके उत्पादन पर असर पड़ता है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को उनकी जरूरत के मुताबिक चारा दिया जाना चाहिए. उन्हें पानी भी पिलाना चाहिए. वहीं पशुओं को मिनरल मिक्सचर भी दिया जाता है. मिनरल मिक्सचर के कई फायदे हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मिनरल मिक्सचर पशुओं को देने के क्या-क्या फायदे हैं.

मिनरल मिक्सचर देने केे बारे में जानें यहां
एनिमल्स एक्सपर्ट कहते हैं मिनरल मिक्सचर पशुओं के लिए वरदान है. अगर पशु को मिनरल मिक्सचर दिया जाता है तो उसकी प्रजनन क्षमता बेहतर हो जाती है और इससे उसे डिलीवरी के समय किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती है.

मिनरल मिक्सचर देने का यह भी फायदा है कि पशु दूध उत्पादन अच्छे से करता है. अगर पशु दूध को उत्पादन कम कर रहा है और उसे मिनरल मिक्सचर दिया जाए तो इससे उत्पादन बढ़ जाता है और पशु हमेशा ही अपनी क्षमता के मुताबिक दूध उत्पादन करते हैं.

असर पशु को डाइजेशन की दिक्कतें आती हैं तो मिनरल मिक्सचर दिया जाता है. इससे उन्हें इस तरह की कोई परेशानी नहीं होती और वह जो भी चीज खाते पीते हैं, उन्हें अच्छे से लगता है और इसका असर उत्पादन पर भी दिखता है.

पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो जाती है. पशु को कोई बीमारी लगती है तो इससे पशु खुद को संभाल लेते हैं और बीमारी का खतरा कम हो जाता है. इसलिए मिनरल मिक्सचर जरूर देना चाहिए.

अक्सर पशुओं के साथ एक समस्या होती है कि उनकी जेर अटक जाती है. इसके चलते उन्हें इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है. जिससे दूध उत्पादन पर असर पड़ता है. मिनरल मिक्सचर देने से जेर आसानी से निकल जाती है.

पशु के बच्चेदानी का विकास होता है. अक्सर पशुओं को फूल दिखाने की समस्या भी होती है. इसमें लाल कलर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ जाता है. इस दिक्कत से भी पशु को मिनरल मिक्सचर देने की वजह से राहत मिलती है.

सबसे अच्छी बात यह है कि पशु समय से हीट में आता है. इस वजह से पशुपालक भाई उसे समय से गाभिन करा देते हैं और पशु डिलीवरी के बाद दूध का उत्पादन करने लगते हैं.

पशु बार-बार रिपीट नहीं करता और उसका उसके शरीर का विकास सही तरीके से होता है. इसलिए अपने पशुओं को मिनरल मिक्सचर जरूर खिलाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...