Home मछली पालन Fish Farming: इस मछली को पालें तो एक एकड़ में मिलेगा 100 क्विंटल उत्पादन, यहां पढ़ें डिटेल
मछली पालन

Fish Farming: इस मछली को पालें तो एक एकड़ में मिलेगा 100 क्विंटल उत्पादन, यहां पढ़ें डिटेल

जब पूरी जानकारी होगी तो नुकसान का चांसेज कम होगा और इससे मुनाफा ज्यादा होगा. इसलिए अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो जरूरी है कि मछली को खाना खिलाया जाता है उसकी जानकारी तो कम से कम कर लें.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहद ही अच्छा कारोबार है. जिसे करके आप अच्छी इनकम हासिल कर सकते हैं. मछली पालन के कई फायदे भी हैं. जहां मछली से लोगों के लिए भोजन की आपूर्ति होती है तो मछली पालन से भुखमरी की समस्या भी कम हो सकती है. वहीं मछली पालन रोजगार के अवसर को बढ़ाने वाला कारोबार है. इससे न सिर्फ आपको बेहतर इनकम हासिल होगी. बल्कि आप दूसरों को रोजगार भी दे सकते हैं. मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. जिससे मछली खाना बेहद ही फायदेमंद होता है. अगर आप भी मछली पालन करना चाहते हैं तो यह बेहतर काम है, जिसे करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालने के लिए सरकारी योजनाएं भी उपलब्ध हैं. इसकी मदद लेकर आप मछली पालन कर सकते हैं. मछली पालने के लिए मछलियों को पौष्टिक आहार देने की जरूरत होती है. मछलियों के आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज भी देना होता है. जिससे मछली की ग्रोथ तेजी से होती है और मछली पालकों को फायदा होता है. आज के इस आर्टिकल में हम पंगेसियस मछली के बारे में बात करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि पंगेसियस मछली पालने से क्या-क्या फायदे हैं और इसको को पलते हैं तो कितनी कमाई की जा सकती है.

ज्यादा देखरेख की पड़ती है जरूरत
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि पंगेसियस मछली एक बेहतरीन मछली होती है. अगर आप आईएमसी या किसी और कार्प की फार्मिंग करते हैं तो आपको एक एकड़ के तालाब में 20 से 30 क्विंटल तक मछली का उत्पादन मिलता है जबकि पंगेसियस मछली का पालन करते हैं तो एक एकड़ के तालाब में तकरीबन 100 क्विंटल मछली का उत्पादन आप कर सकते हैं. हालांकि इस मछली को पालने में एक चीज का ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. इसे ज्यादा रखरखाव की और देखरेख की जरूरत होती है, नहीं तो इसका उत्पादन कम हो सकता है.

पंगेसियस कम ऑक्सीजन में रह सकती है
पंगेसियस मछली पर किलो का वजन हासिल करने में महज 70 का खर्च आता है. जबकि आप होलसेल में इस मछली को बेचते हैं तो मार्केट रेट 110 से 120 रुपये आपको आसानी से मिल जाएगा. यानी आप 40 से 50 रुपये आसानी से एक मछली से कमा सकते हैं. पंगेसियस मछली की खासियत ये है कि इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन डी, विटामिन 12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इस मछली में हड्डी नहीं होती है और इसमें गंध कम आती है. पंगेसियस मछली की मांग घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में होती है. यह मछली कम ऑक्सीजन में भी रह सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...