Home पशुपालन Animal Husbandry: मुर्रा भैंस की क्या है खासियत, एक दिन में कितना देती है दूध, पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: मुर्रा भैंस की क्या है खासियत, एक दिन में कितना देती है दूध, पढ़ें यहां

murrah buffalo
मुर्रा भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली.पशु पालन में भैंस का पालन दूध और मीट के लिए किया जाता है. हालांकि भैंस में सबसे ज्यादा खास मानी जानी वाली नस्ल मुर्रा है. ये भैंस ज्यादा दूध देने की क्षमता की वजह से जानी जाती है. किसान मुर्रा भैंस का पालन करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल मुर्रा को ही माना जाता है. ये भैंस औसतन दिन में 25 लीटर से लेकर 30 लीटर तक दूध देने में सक्षम होती है. पहली अवस्था 14 दिन से 100 दिन, दूसरी अवस्था 100 दिन से 200 दिन तथा तीसरी अवस्था 200 दिन से 305 दिन तक ये दूध देती है. यानी भैंस बियाने के 45 से 50 हफ्ते तक ही दूध देती है. भारत में इसकी कीमत 70-80 रुपये लीटर है. अमेरिका में इसे पीने के लिए 250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

430 किलो होता है इसका वजन
मुर्रा मशहूर तौर पर हरियाणा राज्य के रोहतक जिले की नस्ल मानी जाती है या ज्यादातर हिसार रोहतक और हरियाणा के जींद और पंजाब के पटियाला व नाभा जेल में पाई जाती है इसे कई और कुंडी और दिल्ली के नाम से भी जाना जाता है इस नस्ल का रंग शाह कला होता है और पूछ का हिस्सा निचला हिस्सा सफेद होता है इसके सीन छोटे गुंडे पूंछ लंबी पैरों तक होती है गर्दन और सिद्ध पतला होता है भारी लेवा और धन लंबे होते हैं इसके मुड़े हुए नल से इसे अन्य नस्लों से अलग बनाता है या एक बयान में 1600 से 1800 लीटर दूध देने में सक्षम है इसके दूध में 7% तक वसा होती है और इसका इसके सेंड का औसतन भर 575 किलो और भैंस का औसतन भाग 430 किलो होता है

चारे में क्या देना चाहिए
आमतौर पर इस नस्ल की भैंस को जरूरत के अनुसार ही खुराक देनी चाहिए. फलीदार चारे के आलवा इसमें तूड़ी या अन्य चारा मिल लेना चाहिए ताकि अफरा और बदहजमी ना हो. दाने में मक्की, गेहूं, जौ और बाजरा देना चाहिए. जबकि तेल बीजों में मूंगफली, तिल, सोयाबीन, बेड़वे सरसों और सूरजमुखी देना चाहिए. गेहूं का चोकर चावल की पॉलिश, बिना तेल के चावलों की पॉलिश ये शौक से खाती हैं.

शेड की होती है जरूरत
अच्छे उत्पादन के लिए पशुओं का अनुकूल पर्यावरण परिस्थितियों की आवश्यकता होती है. पशुओं को भारी बारिश, तेज धूप, बर्फबारी, ठंड और परजीवी से बचने के लिए शेड की आवश्यकता होती है. सुनिश्चित करें कि शेड में साफ सफाई होनी चाहिए. हवा पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. पशुओं की संख्या के अनुसार भोजन के लिए जगह बड़ी रखनी चाहिए, ताकि वे आसानी से भोजन खा सकें. पशुओं के व्यर्थ पदार्थ की निकासी के लिए पाइप को 30 से 40 सेंटीमीटर चौड़ी 5 सेंटीमीटर गहरी होनी चाहिए. मुर्रा भैंस जब गाभिन हो तो इसको 1 किलो अधिक फीड दें क्योंकि यह शारीरिक रूप से भी बढ़ती है. इससे दूध उत्पादन भी बढ़ता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...