Home डेयरी Dairy Milk: NDDB की मदद से मणिपुर में सेना के जवानों के लिए दूध सप्लाई शुरू
डेयरी

Dairy Milk: NDDB की मदद से मणिपुर में सेना के जवानों के लिए दूध सप्लाई शुरू

nddb
मणिपुर में आर्मी के जवानों के लिए जा रही मिल्क वैन को हरी झंडी दिखाते अधिकारी.

नई दिल्ली. देश की रक्षा के लिए तैनात सेना के जवानों के लिए मणिपुर दुग्ध संघ ने एक अहम कदम उठाया है. संघ की ओर से भारतीय सेनना (ADGPI-भारतीय सेना) के लिए क्वालिटी से भरपूर और पोषण देने वाले नये अपने ब्रांड ‘चुमथांग’ को लॉन्च किया था. वहीं अब संघ की ओर से मणिपुर में सेना के तीन शिविरों को पैक्ड ताजा गाय का दूध आपूर्ति करना शुरू भी कर दिया गया है. ये काम एनडीडीबी के सहयोग से किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2023 में लद्दाख में भी एनडीडीबी के सहयोग से लद्दाख मिल्क फेडरेशन ने सेना के जवानों को दूध सप्लाई करना शुरू किया था, जिसका सिलसिला अभी तक जारी है.

मणिपुर सरकार के पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के सचिव माइकल अचोम और और मणिपुर दुग्ध संघ की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता लैरेनलकपन, संघ के निदेशक मंडल के प्रबंध निदेशक सेराम केनेडी और एनडीडीबी अधिकारियों की उपस्थिति में दूध वैन को रवाना किया गया. बताया गया कि एनडीडीबी की सहायता से, दूध संघ ताजा दूध और डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए परिचालन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. गौरतलब है कि एनडीडीबी उन क्षेत्रों को सहयोग देने के लिए समर्पित है, जहां डेयरी क्षेत्र अभी भी विकसित हो रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है.

सेना के अधिकारियों ने किया प्लांट का दौरा
वहीं मेजर जनरल एस सोराज, एमजीएएससी मुख्यालय उत्तरी कमान (भारतीय सेना) ने ब्रिगेडियर एएससी जीएस मान, मुख्यालय 14 और कर्नल अनिल पुनिया, कमांडेंट एफएसडी लेह के साथ एनडीडीबी की मदद से चलाए जा रहे लद्दाख मिल्क फेडरेशन के एग्लिंग डेयरी प्लांट का दौरा किया. इस प्लांट से लद्दाख भर में भारतीय सेना (एडीजीपीआई -भारतीय सेना) प्रतिष्ठानों को ताजा दूध सप्लाई किया जाता है. इस दौरान मनोज सोलंकी, एमडी, लद्दाख मिल्क फेडरेशन (लद्दाख यूटी डेयरी सहकारी संघ) ने अधिकारियों का स्वागत किया और प्लांट में चल रहे विस्तार कामों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी.

nddb
लद्दाख डेयरी प्लांट का दौरा करते हुए सेना के अधिकारी.

सेना को एक साल दूध किया जा रहा है सप्लाई
एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आईडीएमसी लिमिटेड द्वारा विस्तार का मकसद भारतीय सेना की बढ़ती मांग को पूरा करना है, साथ ही वैल्यू एडेड डेयरी उत्पादों के साथ स्थानीय बाजारों की भी पूर्ति करना है. इस यात्रा के दौरान, उत्तरी कमान के अधिकारियों ने मेजर जनरल सोराज को भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा एनडीडीबी द्वारा प्रबंधित लद्दाख मिल्क फेडरेशन के साथ अपने सहयोग पर तैयार किया गया एक प्रकाशन भी भेंट किया. बताते चलें कि अक्टूबर 2023 में एनडीडीबी द्वारा लद्दाख मिल्क फेडरेशन का संचालन अपने हाथ में लेने के बाद से, फेडरेशन ने लगातार भारतीय सेना और स्थानीय समुदायों को ताज़ा दूध की आपूर्ति सुनिश्चित की है. एनडीडीबी ताज़ा दूध और डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए परिचालन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लद्दाख में सेना की ज़रूरतें पूरी तरह से पूरी हों.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...