Home पशुपालन Pashu Mela: राष्ट्रीय डेयरी मेले में दूध दोहन और पशु ब्यूटी कॉम्पिटिशन होगा
पशुपालन

Pashu Mela: राष्ट्रीय डेयरी मेले में दूध दोहन और पशु ब्यूटी कॉम्पिटिशन होगा

ighlighting their potential to rejuvenate degraded lands, contribute to ecological balance, and provide sustainable green fodder throughout the year.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल द्वारा राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो 2026 का आयोजन 6 से 8 मार्च के बीच किया जाएगा. इस आयोजन के बारे में बताते हुए डायरेक्टर डॉ. धीर सिंह ने कहा कि इस मेले में पशुधन प्रतियोगिताएं तकनीकी संगोष्ठियां और डेयरी व कृषि की नई जानकारी हासिल की जा सकेंगी. साथ ही नई तकनीक के बारे में भी पशुपालकों और किसानों को अहम जानकारी मिलेगी. वहीं पशुपालक और किसान भाई विशेषज्ञों से सीधे कृषि और पशुपालन से जुड़े सवाल भी कर सकेंगे. उम्मीद की जा रही है कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी हजारों किसान पशुपालक इसमें शामिल होंगे.

इस मेले में सभी को पशु आहार, पशु चिकित्सा, दवाओं, दूध उत्पादन और पशुपालन, मशीनरी, डेयरी उपकरण दूध, कृषि आधारित उत्पाद और डेयरी की नई जानकारी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. वहीं यहां कई प्रतियोगिताएं भी होंगी. जिसमें पशुपालक अपने पशुओं के साथ शामिल होंगे.

कब कौन सी प्रतियोगिता होगी
संकर गाय एचएफ क्रॉस और अन्य संकर नस्ल की गायों की कैटेगरी में दूध उत्पादन से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

अयन खाली करना 6 मार्च को होगा. फिर पहला दूध दोहन 7 मार्च को सुबह में, दूसरी बार 1:00 बजे दिन में और तीसरी बार शाम में 5:00 बजे और फिर रात में 8:00 बजे चौथी बार दूध दोहन होगा.

ताकि पता लगाया जा सके की कौन पशु कितना दूध का उत्पादन कर रहा है और ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाले पशु कोई ईनाम दिया जाएगा.

इसी तरीके से देसी गाय, साहीवाल, गिर, थारपारकर और अन्य भैंस जैसे मुर्राह व अन्य में 7 मार्च को सुबह में दूध दोहन फिर शाम में 6:00 बजे भी दूध दोहन होगा और इसके बाद अगले दिन 8 मार्च को एक बार फिर से दूध दोहन होगा.

ब्यूटी कॉम्पीटीशन
वहीं ब्यूटी कॉम्पीटीशन भी होना है. जिसमें बछड़ियों के वर्ग में दो दांत, चार दांत वाले पशु को शामिल किया जा सकेगा.

साहीवाल, गिर, थारपारकर और अन्य कैटिगरी के पशु की प्रतियोगिता 7 मार्च को होगी.

वहीं मुर्राह व अन्य भैंस जबकि संकर गाय, जिसमें एचएफफ क्रॉस और अन्य संकर गाय की प्रतियोगिता 7 मार्च को ही होगी.

इसी तरीके से गाय और भैंस जो दूध उत्पादन करती हैं और नहीं भी करती हैं उनकी प्रतियोगिता भी 7 मार्च को ही होनी है.

साहीवाल, गिर, थारपाकर और अन्य देसी गाय, भैंस में मुर्राह व अन्य शंकर गाय जिसमें एचएफ क्रॉस अन्य शंकर गाय की प्रतियोगिता सुबह 11:00 से होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...