Home पशुपालन Pashu Mela 2026: ऊंट की कैटेगरी में नारनौल के पशु दो कैटेगरी में आए अव्वल, मिला लाखों का ईनाम
पशुपालन

Pashu Mela 2026: ऊंट की कैटेगरी में नारनौल के पशु दो कैटेगरी में आए अव्वल, मिला लाखों का ईनाम

camel farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिनी राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में हरियाणा के नारनौल जिले के 9 प्रजातियों के करीब 80 पशुओं को कई कैटेगरी में शामिल किया गया है. इस प्रदर्शनी में पहले दिन ही जिले के पशुओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई और ऊंट कैटेगरी में सभी जिलों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया. आयोजित प्रतियोगिता में नर कैटेगरी में जिले के गांव चीतलांग निवासी कुरडाराम का ऊंट प्रथम तथा मादा कैटेगरी में गांव सीहमा निवासी जगराम की ऊंटनी पहले नंबर पर आई. वहीं प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग जुटे.

यहां ऊंट कैटेगरी में प्रदेशभर से 22 ऊंट ऊंटनियों को शामिल किया गया. इनमें जिले से 5 कंट-ऊंटनी शामिल थे. नर व मादा दो ही कैटेगरी में मुकाबला होने की वजह से कड़ी प्रतिस्पर्धा रही लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए नारनौल ने दोनों ही कैटेगरियों में अव्वल स्थान हासिल किया है. बता दें कि जिले से जो 9 प्रजाति के पशु भाग ले रहे हैं उनमें मुर्रा नस्ल की भैंस व झोटे, गायों में हरियाणा, साहीवाल, क्रॉस ब्रिड, घोड़े, ऊंट, भेड़ व बकरी मुख्य हैं.

पशुपालकों के लिए बस की गई फ्री
बता दें कि तमाम कैटेगरी में जिले के करीब 80 पशु भाग ले रहें. सभी नस्ल के पशुओं को मेले में लाने व ले जाने का किराया विभाग की ओर से दिया जाएगा.

इसके लिए मेला स्थल से दूरी के हिसाब से प्रति पशु अलग अलग किराया निर्धारित किया गया है.

इसके साथ साथ मेला स्थल पर पशुओं के लिए चारा-पानी की भी व्यवस्था की गई है.

पशुओं के साथ साथ पशुपालकों के लिए भी मेला स्थल पर रहने व खाने की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है.

वहीं पशु प्रदर्शनी देखने जाने वाले जिले के पशुपालकों के लिए भी विभाग की ओर से निशुल्क रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है.

प्रत्येक दिन तीन तीन बसें जिले के अलग अलग गावों से पशु पालकों को लेकर जाएंगी और वापस लेकर आएंगी.

डॉ चंद्रभान, उपनिदेशक (पशुपालन विभाग) नारनौल ने कहा कि कंट कैटेगरी के अलावा कुछ और कैटेगरी में भी हमारे पशुओं को इनाम मिलने की उम्मीद है.

प्रदर्शनी में श्रेष्ठ पशुओं को लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे. इससे जिले के अन्य पशु पालकों को भी प्ररेणा मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...