Home डेयरी Dairy: विश्व में 8वें नंबर की इस भारतीय कंपनी की कामयाबी के पीछे हैं महिलाएं- PM Modi
डेयरी

Dairy: विश्व में 8वें नंबर की इस भारतीय कंपनी की कामयाबी के पीछे हैं महिलाएं- PM Modi

amul dairy
अमूल के एफबी पेज पर शेयर की गई तस्वीर.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अमूल के स्वर्ण जंयती समारोह में हिस्सा लिया. जहां उन्होंने अपने भाषण में अमूल कंपनी को विश्व की आठवें नंबर की कंपनी बताते हुए कहा इसकी कामयाबी के पीछे हमारी देश की महिलाएं हैं. उनका ज्यादातर बयान महिलाओं पर फोकस रहा और जब भी अमूल की सफलता जिक्र किया तो उन्होंने इसका क्रेडिट देश की महिलााओं को ही दिया. पीएम ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर की ज्यादा चर्चा नहीं होती, जबकि आज मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा करना चाहता हूं.

अमूल ऊंचाई महिलाशक्ति की वजह से है
उन्होंने कहा कि भारत में 10 लाख करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले डेयरी सेक्टर की मुख्य कर्ताधर्ता देश की नारीशक्ति है. हमारी माताएं हैं, हमारी बहनें हैं, हमारी बेटियां हैं. आज देश में धान, गेहूं और गन्ने को भी मिला दें, तो भी इन फसलों का टर्नओवर 10 लाख करोड़ रुपए नहीं होता. जबकि 10 लाख करोड़ टर्नओवर वाले डेयरी सेक्टर में 70 प्रतिशत काम करने वाली हमारी माताएं-बहनें-बेटियां ही हैं. भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, असली बैकबोन, यही महिलाशक्ति हैं. आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वो सिर्फ और सिर्फ महिलाशक्ति की वजह से है. आज जब भारत Women Led Development के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, तो भारत के डेयरी सेक्टर की ये सफलता, उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है.

6 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि भारत को विकसित बनाने के लिए, भारत की प्रत्येक महिला की आर्थिक शक्ति बढ़नी उतनी ही आवश्यक है. इसलिए हमारी सरकार आज महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़ाने के लिए भी चौतरफा काम कर रही हैं. मुद्रा योजना के तहत सरकार ने जो 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद दी है, उसकी करीब 70 प्रतिशत लाभार्थी बहनें-बेटियां ही हैं। सरकार के प्रयास से पिछले 10 साल में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है. पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने इन्हें 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक मदद दी है.

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है
कहा कि, सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत देश में जो 4 करोड़ से ज्यादा घर दिए हैं, उनमें से ज्यादातर घर भी महिलाओं के नाम हैं. ऐसी अनेक योजनाओं की वजह से आज समाज में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ी है. आपने नमो ड्रोन दीदी अभियान के बारे में जरूर सुना होगा। इस अभियान के तहत अभी शुरुआत में गांव के स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं. ये आधुनिक ड्रोन उड़ाने के लिए नमो ड्रोन दीदियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वो दिन दूर नहीं जब गांव-गांव में नमो ड्रोन दीदियां, कीटनाशक छिड़कने से लेकर खाद छिड़कने में भी सबसे आगे रहेंगी.

महिलाओं के खाते में भेजा पैसा
पीएम मोदी बोले कि, मुझे खुशी है कि यहां गुजरात में भी हमारी डेयरी सहकारी समितियों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुझे याद है, जब मैं गुजरात में था, तो हमने डेयरी सेक्टर से जुड़ी महिलाओं के लिए एक और बड़ा काम किया था. हमने ये सुनिश्चित किया कि डेयरी का पैसा हमारी बहनों-बेटियों के बैंक खातों में सीधे जमा हो. मैं आज इस भावना को विस्तार देने के लिए भी अमूल की प्रशंसा करुंगा. हर गांव में माइक्रो ATM लगने से पशु-पालकों को पैसा निकालने के लिए बहुत दूर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. आने वाले समय में पशुपालकों को रुपे क्रेडिट कार्ड देने की भी योजना है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पंचमहल और बनासकांठा में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...