नई दिल्ली. मुर्गी पालन में जब मुर्गियों को गंभीर बीमारियां होती हैं तो इन बीमारियों के पूरे फॉर्म में फैलने से लगभग 48 घंटे पहले ही मुर्गियां कुछ खास शारीरिक व व्यवहारिक संकेत देने लगती हैं. एक समझदार पोल्ट्री फार्मर इसको पहचानकर वक्त रहते ही जरूरी कदम उठाता है और फिर मुर्गियों को मरने से बचा लेता है. इससे उन्हें पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान भी नहीं होता है. एक्सपर्ट का कहना है कि मोटे तौर पर जब कोई बीमारी फार्म में फैलने वाली होती है तो मुर्गियां कम से कम लक्षणों के जरिए संकेत देती हैं. बस उन्हें पहचानने की जरूरत होती है.
बता दें कि स्वस्थ मुर्गियां दिनभर दाना चुगती रहती हैं, लेकिन बीमारी की शुरुआत में अचानक दाना खाना कम या बंद कर देती हैं. वे कोने में झुंड बनाकर खड़ी रहती हैं, पंख फुला लेती हैं और गर्दन को अंदर की ओर सिकोड़ लेती हैं. यह शरीर के भीतर रानीखेत (Ranikhet) या कॉक्सिडियोसिस (Coccidiosis) जैसे गंभीर वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण पनपने का शुरुआती इशारा होता है.
क्या हैं संकेत डिटेल में जानें
चूने जैसी सफेद और पतली बीट गम्बोरो या किडनी पर दबाव का संकेत होता है.
हरे रंग की बीट रानीखेत या लिवर पाचन संक्रमण का संकेत है.
लाल या खूनी बीट कॉक्सिडियोसिस खूनी पेचिश का सीधा इशारा है.
मुर्गियाँ चोंच खोलकर सांस लेती हैं और गले से घर-घर (Rattling) की आवाज आती है.
यह CRD (क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज) या IB (इन्फेक्शियस ब्रोंकाइटिस) के शुरुआती हमले की पहचान है.
इससे अंडों का छिलका बेहद पतला होकर छूते ही टूटने लगता है.
एक ही दिन में अंडा उत्पादन में 10 से 20 फीसद तक की अचानक गिरावट आ जाती है.
यह अंदरूनी संक्रमण, मेटाबॉलिज्म बिगड़ने तथा शरीर में कैल्शियम व विटामिन्स की गंभीर कमी को दर्शाता है.
बिना किसी डर या शोर के मुर्गियों का कोने में इकट्ठा होना ये भी बीमारी के संकेत हैं.
वहीं गोल-गोल चक्कर काटना, गर्दन टेढ़ी करके आसमान की तरफ देखना.
संतुलन बिगड़ना या एक-दूसरे के पंख नोचना आदि मुर्गियों के नर्वस सिस्टम पर गंभीर बीमारी के असर का प्रमाण है.
क्या उपाय करें
लक्षण दिखने वाली बीमार मुर्गियों को बिना देरी किए स्वस्थ मुर्गियों से अलग कमरे/जगह में कर दें.
शेड का बुरादा या भूसी गीली हो गई हो तो उसे तुरंत बदल दें, क्योंकि नमी से संक्रमण और अमोनिया गैस तेजी से फैलती है.
पीने के ताजे पानी में तुरंत अच्छी गुणवत्ता का इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte), इम्यूनो-बूस्टर या मल्टीविटामिन चलाएं ताकि पक्षियों को ऊर्जा मिले.
निष्कर्ष
बिना अनुमान लगाए नजदीकी वेटनरी डॉक्टर से संपर्क कर सही एंटीबायोटिक या निर्धारित उपचार तुरंत शुरू करें. इससे मुर्गियों को बीमारियों से बचाया जा सकता है.












Leave a comment