Home पोल्ट्री Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

पोल्ट्री फीड और पोल्ट्री बर्ड.

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो मुर्गियों को अदरक और लहसुन खाने के लिए दीजिए. क्योंकि अदरक और लहसुन को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है. अगर मुर्गियों को सर्दी लगती है या मुर्गियां अगर अच्छे से दाना पानी नहीं खाती है तो आप लोग अदरक और लहसुन को अच्छे से पीस के उसका रस निकाल के पानी में मिक्स करके मुर्गियों को पीने के लिए दे सकते हैं. ऐसा करने से मुर्गियों का डाइजेशन सिस्टम अच्छा होता है.

इससे मुर्गियां अच्छे से दाना खाती हैं और उसके साथ-साथ मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है. वहीं मुर्गियों को तुलसी के पत्तों का रस भी देना चाहिए. बता दें कि कई बार मुर्गियां से घर-घर की आवाज आती है, मुर्गियां छींकती हैं मुर्गियों को अगर सांस लेने में दिक्कत होता है, तो तुलसी पत्तों को अच्छे से कूट के उसका रस निकाल के पानी में मिक्स करके मुर्गियों को पीने के लिए देना चाहिए.

नीम का भी फायदा है
ऐसा करने से यह समस्या ठीक हो जाती है और मुर्गियों को जो सांस लेने में दिक्कत होती है वो भी दूर हो जाती है.

मुर्गियों की घर-घर की आवाज भी बंद हो जाती है. इस तरीके से आप लोग मुर्गियों का इलाज कर सकते हैं तो दवा की लागत भी कम आती है.

मुर्गियों को महामारी और बीमारियों से बचाने के लिए नीम के पत्ते भी बेहद गुणकारी होते हैं.

असल में जब मुर्गियों के पेट में कीड़े हो जाते हैं तो मुर्गियों का वजन अच्छे से नहीं बढ़ता है.

क्योंकि पेट में कीड़े होने की वजह से मुर्गियां अच्छे से दाना पानी नहीं खाती हैं और अगर मुर्गियां दाना पानी अच्छे से नहीं खाएंगी तो वजन कभी भी नहीं बढ़ेगा.

इसके अलावा अगर आप लोग अंडा उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं तो मुर्गियों के अंडों का उत्पादन भी कम हो जाता है.

मुर्गियां अंडे देना कम कर देती हैं. तो इसलिए समय-समय पर मुर्गियों को नीम के
की पत्तियां खाने के लिए देना चाहिए.

नीम के पत्तों को पानी में अच्छे से उबालना चाहिए. कुछ समय तक उबालने के बाद पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

बर्तन में जो पानी रह जाए उसी को मुर्गियों को पीने के लिए देना है. नीम की पत्तियां मुर्गियों को खिलाने से मुर्गियों के पेट में जो कीड़े होते हैं वह भी खत्म हो जाते हैं और मुर्गियों को राहत मिलती है.

निष्कर्ष
यदि आप इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो पोल्ट्री फार्मिंग में खुद को नुकसान से बचा पाएंगे और इसमें मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...